Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Child Kidnapping Case : जनकपुर में बच्चों के अपहर…
Janakpur police rescued two missing children(Image Source: Keertiman Media)
Janakpur police rescued two missing children(Image Source: Keertiman Media)
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

Child Kidnapping Case : जनकपुर में बच्चों के अपहरण का मामला, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, दो मासूम बरामद

Child Kidnapping Case: जनकपुर पुलिस ने अपहरण किए गए दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बच्चों को उत्तर प्रदेश ले जाकर बंधुआ मजदूरी के लिए बेचने की साजिश थी। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
08 Sep 2026, 04:38 PM
मनेंद्रगढ़
Child Kidnapping Case: जनकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण किए गए दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों को उत्तर प्रदेश ले जाया गया था, जहां उन्हें बंधुआ मजदूरी के लिए बेचने की साजिश की जा रही थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर को कुन्दौर निवासी दलबीर बैगा दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ले गया था। बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने जनकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और बच्चों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय किया।

पुलिस की घेराबंदी से दबाव में आया सह-आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। पुलिस की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बाद सह-आरोपी मनराज बैगा दोनों बच्चों को लेकर वापस लौट आया। पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ के चरखर इलाके के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मनराज बैगा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पूछताछ और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी दलबीर बैगा अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें