Wednesday, 15 Jul 2026 भारत

कबीरधाम

27 खबरें

हत्याकांड : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने पति-देवर संग मिलकर युवक की हत्या
कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव में खेत से बंद बोरी में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतक 23 वर्षीय कोमल वर्मा का मंदाकिनी वर्मा से अवैध संबंध था, जिसके चलते वह उसे आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
बदली तस्वीर : एसपी धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से किया संवाद, भरोसा और विकास का दिया संदेश
कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने ग्रामीणों से पुलिस को सहयोग देने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की। कभी नक्सल प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब विकास और विश्वास की नई पहचान बनता जा रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.13 लाख रुपये के साथ जुआरी पकड़े
कवर्धा पुलिस ने करपात्री चौक स्थित एक मकान में चल रहे अवैध जुए के फड़ पर छापा मारकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर की। मौके से ₹2.13 लाख नकद, 52 पत्ती ताश और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 29 May 2026
धान खरीदी फर्जीवाड़ा : 37 लाख के धान घोटाले का खुलासा, 1200 क्विंटल की फर्जी खरीदी पकड़ाई
धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी और भंडारण जांच के दौरान करीब 1200 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की प्रारंभिक जांच में लगभग 37 लाख रुपए की अनियमितता उजागर हुई है। रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण में अंतर मिलने के बाद समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए जिलेभर में जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
शराब भट्ठी का विरोध : पोंडी में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, छात्रों ने NH-30 पर किया प्रदर्शन
पोंडी में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने शुक्रवार को रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन किया। लंबे समय से चल रही मांग पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने शराब भट्ठी से छात्रों और क्षेत्र के माहौल पर नकारात्मक असर पड़ने का आरोप लगाया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया।
कीर्तिमान डेस्क 15 May 2026
कवर्धा ब्रेकिंग : दोस्ती का खूनी अंत, नशे की हालत में युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ठाकुर पारा में रविवार को दोस्ती के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो करीबी दोस्त, अमन ठाकुर और भैयालाल यादव, जो दिनभर साथ थे, शाम को साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे के दौरान किसी मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज से बढ़कर खूनी संघर्ष तक पहुँच गया। आवेश में आकर अमन ठाकुर ने भैयालाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और बवाल की स्थिति निर्मित हो गई, जिस पर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
अग्निवीर भर्ती की तैयारी : विशेषज्ञ शिक्षकों से मिल रहा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन
कबीरधाम जिला प्रशासन ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके तहत निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को घर बैठे तैयारी करने का अवसर मिल रहा है। यह प्रशिक्षण 4 मई से शुरू किया गया है और अब तक 339 युवाओं ने इसमें पंजीकरण कराया है।जून में होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न, विषयवार तैयारी और समय प्रबंधन की तकनीक सिखा रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
कवर्धा में दुर्घटना :  हाईवे में  ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, ट्रक के परखच्चे उड़े
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में NH-30 (चिल्फी घाटी, बोड़ला के पास) पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटाकर मार्ग बहाल किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने इस इलाके को “ब्लैक स्पॉट” बताते हुए सड़क सुरक्षा उपायों की कमी और प्रशासन की लापरवाही पर चिंता जताई है।
कीर्तिमान डेस्क 29 Apr 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें