Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद
W 𝕏 f
होम › कबीरधाम › कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से गहने लूटने वाले गिरोह…
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम

कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से गहने लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कबीरधाम साइबर थाना और पिपरिया पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.41 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Aug 2026, 06:04 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 02:39 AM
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कवर्धा जिले में वृद्ध महिलाओं को अकेला देखकर उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कबीरधाम साइबर थाना और पिपरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, वारदात में इस्तेमाल की गई तीन बाइक और नकदी सहित कुल 3.41 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दो महीनों से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वृद्ध महिलाओं के साथ आभूषण छीनने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों में थाना पिपरिया, पांडातराई और चौकी पौड़ी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

तीन आरोपियों ने की चोरी, तीन ने खरीदे चाेरी के गहने

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के मुख्य आरोपी नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े और राधेलाल चतुर्वेदी वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए आभूषण उन्होंने नीतीश बंशे, खेलन डहरिया और बबला डहरिया को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले गांवों में घूमकर अकेली वृद्ध महिलाओं की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद बाइक से मुंह ढककर पहुंचते और मौका मिलते ही महिलाओं के गले से सोने-चांदी के आभूषण छीनकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुछ आभूषण बेच दिए थे, जबकि कुछ सामान अपने पास छिपाकर रखा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन बाइक, करीब 6 ग्राम सोने के आभूषण और 1 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 3.41 लाख रुपए बताई गई है। नैनदास बंजारे (23 वर्ष) मनोज जांगड़े (22 वर्ष) राधेलाल चतुर्वेदी (23 वर्ष) बबला डहरिया (28 वर्ष) खेलन डहरिया (25 वर्ष) नीतीश बंशे (25 वर्ष) सभी आरोपी बैहरसरी, चौकी पौड़ी, थाना बोड़ला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें