Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › कबीरधाम › CG News: 10 गांवों के 61 लोगों की घर वापसी, महिडब…
MLA Bhavna Bohra during the Ghar Wapsi (homecoming) program (mage Source: Social Media)
MLA Bhavna Bohra during the Ghar Wapsi (homecoming) program (mage Source: Social Media)
कबीरधाम

CG News: 10 गांवों के 61 लोगों की घर वापसी, महिडबरा में हुआ संस्कृति गौरव सम्मेलन

CG News: कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महिडबरा में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन में 10 गांवों के 61 लोगों की घर वापसी का दावा किया गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 07:01 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी और बैगा समाज की धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक पहचान को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महिडबरा में संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 10 गांवों के कुल 61 लोगों ने अपनी मूल धार्मिक आस्था और परंपराओं में लौटने का निर्णय लिया। आयोजकों के अनुसार, यह निर्णय सभी लोगों ने स्वेच्छा से लिया। कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा सहित आदिवासी, बैगा और सर्व समाज के प्रमुख मौजूद रहे। 
आयोजकों और समाज के वरिष्ठजनों के मुताबिक, वनांचल क्षेत्रों में पिछले तीन महीनों से मतांतरण और आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान को लेकर लगातार बैठकें और संवाद किए जा रहे थे। इस दौरान आदिवासी, बैगा और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी पारंपरिक मान्यताओं से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की।

पारंपरिक आस्था और रीति-रिवाजों की दी गई जानकारी

बैठकों के दौरान ग्रामीणों को पूर्वजों से चली आ रही पूजा पद्धतियों, धार्मिक मान्यताओं, सामाजिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया गया। आयोजकों का कहना है कि लगातार हुए संवाद और जागरूकता अभियान के बाद 10 गांवों के 61 लोगों ने अपनी मूल धार्मिक आस्था से दोबारा जुड़ने का फैसला किया। 

इन गांवों के लोग हुए सम्मेलन में शामिल

महिडबरा में आयोजित इस सम्मेलन में आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए। इनमें कुशियारी, कारीढाप (बदना), कौआनार (बदना), खैरापारा (कुशियारी), घोघराखुर्द, सजनखार, छिरहा, परेवाछापर और नवापारा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र शामिल रहे।

सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी और बैगा समाज की अपनी विशिष्ट पूजा पद्धति, परंपराएं और जीवनशैली है। यह विरासत कई पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं से अपनी संस्कृति, संस्कारों और पारंपरिक मान्यताओं को आगे बढ़ाने की अपील की। 

वनांचल क्षेत्रों में मतांतरण के प्रयासों पर जताई चिंता

विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से मतांतरण के प्रयास होने की बात कहते हुए इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज अब अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को लेकर जागरूक हो रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है।

पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ हुआ स्वागत और अभिनंदन

सम्मेलन में समाज के पारंपरिक पुजारियों और प्रमुखों ने रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मूल आस्था में लौटने वाले लोगों का जनप्रतिनिधियों और समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक भावना बोहरा और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंच पर लोगों के पैर पखारकर उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें