Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › कबीरधाम › खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्क…
कार की टक्कर से बेटी की मौत
कार की टक्कर से बेटी की मौत
कबीरधाम

खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार

जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में मुंगेली-पंडरिया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों खेत में काम पूरा करने के बाद मोपेड से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे डोमसरा गांव के पास बिजली कार्यालय के सामने पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 05:13 PM · अपडेट: 13 Oct 2026, 09:45 AM
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में मुंगेली-पंडरिया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों खेत में काम पूरा करने के बाद मोपेड से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे डोमसरा गांव के पास बिजली कार्यालय के सामने पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुई टक्कर के कारण पिता-पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

अवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े 

हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। हादसा इतना भीषण था कि मोपेड पर सवार डोमसरा निवासी 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके पिता भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर महिला का शव और घायल बुजुर्ग को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।   

पुलिस व एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी

पिता-पुत्री को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने वाहन रोक दिया, लेकिन घायलों की सहायता करने के बजाय वह कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने चालक को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त मोपेड और कार पड़े होने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। 
CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार बेटी की मौत, पिता की हालत गंभीर
 तेज रफ्तार  कार की टक्कर से बेटी की मौत पिता गंभीर  

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची 

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद कुंडा थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने फुलेश्वरी निर्मलकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

घटना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। खेत से काम करके घर लौटते समय हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार कार चालक को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दी गई

कुंडा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और मोपेड को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार के पंजीकरण नंबर तथा अन्य दस्तावेजों के आधार पर वाहन मालिक और चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। 
फरार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। फुलेश्वरी निर्मलकर की अचानक हुई मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें