Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए
W 𝕏 f
होम › कबीरधाम › बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर…
कबीरधाम हत्याकांड में ससुर-दामाद गिरफ्तार
कबीरधाम हत्याकांड में ससुर-दामाद गिरफ्तार
कबीरधाम

बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव

कबीरधाम के बिजोराटोला में फंदे पर मिले प्रेमसिंह बैगा की मौत का मामला हत्या निकला। पुलिस के अनुसार झाड़-फूंक और बैगाई-गुनियाई को लेकर विवाद के बाद ससुर-दामाद ने हत्या की और शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 11:19 AM · अपडेट: 30 Sep 2026, 07:37 AM
कबीरधाम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। ग्राम बिजोराटोला में प्रेमसिंह बैगा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन शव पर मिले चोट के निशानों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया। 
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने दावा किया कि बैगाई-गुनियाई और झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमसिंह की हत्या की गई थी। वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया गया था। पुलिस के अनुसार घटना 8 अगस्त की है। ग्राम बिजोराटोला में प्रेमसिंह बैगा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। 

झाड़-फूंक को लेकर हुआ था विवाद

घटनास्थल का निरीक्षण और शव पंचनामा करने के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। इससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और जांच हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम कांदावानी निवासी छत्तर सिंह बैगा अपने दामाद चैतराम बैगा के साथ बैगाई-गुनियाई और झाड़-फूंक के सिलसिले में बिजोराटोला आया था। यहां दोनों की मुलाकात प्रेमसिंह से हुई। पुलिस के मुताबिक तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान बैगाई-गुनियाई की बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद विवाद झूमाझटकी और मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस का आरोप है कि विवाद के दौरान छत्तर सिंह और चैतराम ने प्रेमसिंह के साथ मारपीट की। 

हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने की कोशिश

इसके बाद साड़ी से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इसके लिए प्रेमसिंह के शव को उसके घर के म्यार में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 55 वर्षीय छत्तर सिंह बैगा और उसके 26 वर्षीय दामाद चैतराम बैगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने और बाद में शव को फंदे पर लटकाने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें