Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान
W 𝕏 f
होम › कबीरधाम › पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में…
हाईवोल्टेज तार से ग्रामीण की मौत
हाईवोल्टेज तार से ग्रामीण की मौत
कबीरधाम

पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत

जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामाड़बरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रहने वाले रामकुमार विश्वकर्मा की 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई जाने वाली सड़क के पास की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 05:09 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 12:49 AM
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामाड़बरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रहने वाले रामकुमार विश्वकर्मा की 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई जाने वाली सड़क के पास की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। 

पेड़ पर चढ़कर उसकी डाली काट रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामकुमार विश्वकर्मा पेड़ पर चढ़कर उसकी डाली काट रहे थे। पेड़ के पास से 33KV क्षमता वाली हाईवोल्टेज बिजली लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान काटी गई डाली का एक हिस्सा अचानक बिजली तार पर जा गिरा। तार के संपर्क में आते ही डाली और पेड़ में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में रामकुमार भी आ गए। तेज करंट लगने के कारण उन्हें संभलने या पेड़ से सुरक्षित नीचे उतरने का अवसर नहीं मिला और घट नास्थल पर ही उनकी जान चली गई।  

परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य

रामकुमार विश्वकर्मा अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। उनके परिवार में तीन छोटी बेटियां हैं, जिनके पालन-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। अचानक हुई उनकी मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। एक तरफ परिजन रामकुमार को खोने के गहरे सदमे में हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने की चिंता भी बढ़ गई है।

प्रशासन ने परिवार को आर्थिक सहायता की मांग 

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग एवं प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि रामकुमार के निधन के बाद परिवार के पास आय का कोई नियमित साधन नहीं बचा है। उनकी तीनों बेटियां अभी छोटी हैं और पूरी तरह परिवार पर निर्भर हैं। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को तत्काल मुआवजा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए, ताकि मुश्किल समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके। 

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची 

घटना की सूचना मिलने के बाद बैजलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें