Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › CG News: दीपावली पर चार करोड़ दीयों से रोशन होंगे…
Clay Diya Making in Jevra Sirsa, Durg (Image Source: Social Media)
Clay Diya Making in Jevra Sirsa, Durg (Image Source: Social Media)
दुर्ग

 CG News: दीपावली पर चार करोड़ दीयों से रोशन होंगे दुर्ग-भिलाई, जेवरा सिरसा के 175 परिवार जुटे

CG News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही दुर्ग जिले के ग्राम जेवरा सिरसा में मिट्टी के दीये बनाने का काम तेज हो गया है। जिला मुख्यालय से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित इस गांव की कुम्हार बस्ती में इन दिनों घरों के आंगन, कमरे और छतें दीयों से भरी नजर आ रही हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 06:59 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही दुर्ग जिले के ग्राम जेवरा सिरसा में मिट्टी के दीये बनाने का काम तेज हो गया है। जिला मुख्यालय से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित इस गांव की कुम्हार बस्ती में इन दिनों घरों के आंगन, कमरे और छतें दीयों से भरी नजर आ रही हैं। परिवार के पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस काम में जुटी हैं। कई जगह बच्चे भी दीये बनाने में हाथ बंटा रहे हैं। सुबह से देर रात तक चाक चल रहे हैं और तैयार दीयों को बाजार भेजने की तैयारी की जा रही है।

35 हजार दीयों का दिया था ऑर्डर

धमधा नाका दुर्ग निवासी तुलसी राम ढीमर ने 35 हजार दीयों का आर्डर दिया था जिसे वे गुरुवार को लेने पहुंचे। तुलसी राम ने बताया कि हर साल दीपावली त्योहार पर वे दीया बेचने का काम करते हैं। इस सीजन में वे करीब 50 हजार दीये बेच डालते हैं।  

42 साल से खरीद रहे हैं दीये

मनोज कुंभकार के यहां दीया खरीदने पहुंचे भिलाई के व्यापारी सुरेश चंद्र ने बताया कि वे पिछले 42 साल से दीया खरीदने के लिए इस गांव में आ रहे हैं। उनके अलावा भिलाई के कई व्यापारी यहां दीयों की खरीदकारी करने अलग-अलग कुंभकारों के पास आते हैं। उन्होंने बताया कि पोरा त्योहार से दीयों का बाजार शुरू हो जाता है जो देव उठनी एकादशी तक चलता है। 

मनोज कुंभकार के परिवार को मिला 25 लाख दीयों का ऑर्डर

गांव के निवासी मनोज कुंभकार के घर में उनकी पत्नी, बेटे और बहू सहित पांच लोग दीये बनाने के काम में लगे हैं। मनोज के मुताबिक, उन्हें इस सीजन में 25 लाख दीये बनाने का ऑर्डर मिला था, जिसे वे पूरा कर भेज चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार सालभर मिट्टी के दीये बनाता है। 

175 कुम्हार परिवारों की आजीविका का सहारा है दीया निर्माण

करीब 10 हजार की आबादी वाले जेवरा सिरसा गांव में लगभग 175 कुम्हार परिवार दीये बनाने का काम करते हैं। गणेशोत्सव के बाद से ही यहां उत्पादन में तेजी आ जाती है। अधिकांश परिवारों के पास चार से पांच चाक हैं, जिनकी मदद से दिनभर में हजारों दीये तैयार किए जाते हैं। 

दुर्ग-भिलाई में चार करोड़ दीयों की खपत का दावा

कुंभकार समाज के संरक्षक सतीश कुंभकार के मुताबिक, जेवरा सिरसा की बस्ती में रहने वाले अधिकांश कुम्हार परिवार त्योहार के मौसम में दीये बनाने में जुट जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि दुर्ग-भिलाई के बाजारों में दीपावली के सीजन में करीब चार करोड़ दीयों की खपत होती है। बड़ी मांग को पूरा करने के लिए कुम्हार परिवार लगातार मेहनत करते हैं। मिट्टी को आकार देकर दीये तैयार करने की यह पारंपरिक कला आज भी स्थानीय बाजारों में अपनी जगह बनाए हुए है और दीपावली के साथ इन परिवारों की उम्मीदें भी रोशन हो रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें