Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवा…
Truck-pickup collision in Bhandara(Image Source: Keertiman Media)
Truck-pickup collision in Bhandara(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान

Road Accident News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। पिंपलगांव सड़क के पास ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
11 Sep 2026, 12:24 PM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Road Accident News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर पिंपलगांव सड़क के पास ट्रक और पिकअप वैन (बोलेरो) की जोरदार टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

रायपुर से नागपुर जा रहे थे सभी यात्री

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। वे नेशनल हाईवे-53 के रास्ते यात्रा कर रहे थे, तभी पिंपलगांव सड़क के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ट्रक में फंसे पिकअप वाहन को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

भंडारा के पुलिस अधीक्षक नरुल हसन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल हुए 3 लोगों को इलाज के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों की निगरानी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें