📅 Wednesday, 13 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना दर्दनाक घटना : तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी ब…
बीमार बच्चों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
बीमार बच्चों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
सरकारी सूचना

दर्दनाक घटना : तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मेडिकल टीम गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार और अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 May 2026, 11:16 AM
📍 रायपुर

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज और चिकन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम और संबंधित एसडीएम को जिला चिकित्सालय भेजने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में प्रभावित परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कराने के लिए मेडिकल टीम रवाना की गई। तहसीलदार को भी पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर ने बताया कि बच्चों ने तरबूज और चिकन का सेवन किया था, जिसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। एक बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल भर्ती बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

तरबूज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित तरबूज के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाद्य पदार्थ में किसी प्रकार की गड़बड़ी थी या नहीं। वहीं मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी रख रही है और अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें