Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा दर्दनाक घटना : घर में पिता और दो मासूम बच्चों के …
पिता और दो बच्चों की संदिग्ध मौत
पिता और दो बच्चों की संदिग्ध मौत
जांजगीर-चांपा

दर्दनाक घटना : घर में पिता और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक घर के भीतर पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के मायके चले जाने और लौटने से इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jun 2026, 03:26 PM
जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के भीतर पिता और उनके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रमेश अपनी पत्नी को वापस लाने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया। इसी बात से वह गहरे मानसिक तनाव में था और अकेला घर लौट आया था।

सुबह सामने आया दर्दनाक मंजर

बुधवार सुबह रमेश के पिता को सूचना मिली कि घर के भीतर रमेश और उसके दोनों बच्चे अचेत अवस्था में पड़े हैं। जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो स्थिति देखकर सभी स्तब्ध रह गए। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) योगिताबाली खापर्डे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने घर को घेरकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जांच जारी, कारणों की पड़ताल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे बिरकोनी गांव में शोक और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों को इस तरह की घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है और हर कोई स्तब्ध है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें