Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › Janjgir-Champa News: जिला अस्पताल में लापरवाही का…
Woman dies after being administered the wrong injection. (Image Source: Keertiman Media)
Woman dies after being administered the wrong injection. (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING जांजगीर-चांपा

Janjgir-Champa News: जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, गलत इंजेक्शन से महिला की मौत

Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। मामला सारा गांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव की रहने वाली एक महिला से जुड़ा है, जिसकी प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टॉफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 07:37 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। मामला सारा गांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव की रहने वाली एक महिला से जुड़ा है, जिसकी प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टॉफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, अफरीद गांव निवासी गर्भवती महिला को 24 सितंबर को प्रसव के लिए जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 सितंबर को महिला की सामान्य डिलीवरी हुई, लेकिन इसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान हालत लगातार बिगड़ती गई और 27 सितंबर की रात महिला ने दम तोड़ दिया।

स्टॉफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाज के दौरान स्टॉफ नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने इस मामले में लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 पोस्टमार्टम से पहले शव ले जाने का दबाव बनाने का आरोप

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद उन्हें बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले जाने के लिए दबाव बनाया गया। इस बात को लेकर परिजन नाराज हो गए और अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया।

कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग

घटना के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने मृत महिला के बच्चे के भविष्य और पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग भी प्रशासन से की है।

पुलिस की पहल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हंगामे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। पुलिस की पहल के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया है कि तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें