Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › Congress News: भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार को घेरा…
Bhupesh Baghel unveiled the statue of a martyr(Image Source: social media)
Bhupesh Baghel unveiled the statue of a martyr(Image Source: social media)
जांजगीर-चांपा

Congress News: भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार को घेरा, बोले- दो साल बाद फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

Congress News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा दौरे के दौरान शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कांग्रेस की सरकार बनने पर नवागढ़ में स्थायी SDM कार्यालय खोलने का भरोसा दिलाया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 12:00 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Congress News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोसला और खरौद सहित जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके दौरे के दौरान राजनीतिक गतिविधियां भी देखने को मिलीं। नवागढ़ में शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे भूपेश बघेल को निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी हुई। उनके स्वागत के लिए राछाभांठा में कांग्रेस के दो अलग-अलग गुट इंतजार करते रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष वापस लौट गए, जबकि विधायक ब्यास कश्यप ने मोर्चा संभालते हुए भूपेश बघेल की अगुवाई की और उन्हें प्रतिमा अनावरण स्थल तक लेकर पहुंचे। इस मौके पर विधायक ब्यास कश्यप ने प्रदेश में दो साल बाद फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प जताया। उन्होंने नवागढ़ में स्थायी एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग भी पूर्व मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर भूपेश बघेल ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नवागढ़ को अनुविभागीय कार्यालय की सौगात दी जाएगी।

 बीजेपी सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल

कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को भी निशाने पर लिया। सरकार के करीब तीन साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसान, युवा और छत्तीसगढ़िया हितों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। वहीं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। भूपेश बघेल ने कहा कि SIR की प्रक्रिया के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाया।
जांजगीर-चांपा के इस दौरे में जहां शहीद की प्रतिमा का अनावरण और नवागढ़ में एसडीएम कार्यालय की मांग प्रमुख रही, वहीं कांग्रेस की अंदरूनी गतिविधियों और बीजेपी सरकार पर भूपेश बघेल के हमलों ने भी राजनीतिक चर्चा को हवा दी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें