"युवक की संदिग्ध मौत" के लिए 5 परिणाम मिले
दुर्ग
भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
भिलाई के सुपेला स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक शादाब का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राजनांदगांव
रहस्यमयी मौत : नेशनल हाईवे पर अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पहचान में जुटी
नेशनल हाईवे स्थित देसाई बीड़ी कार्यालय के पास 29 मई 2026 को एक अज्ञात युवक बेसुध हालत में मिला, जिसे डायल-108 की मदद से पेंड्री मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए संपर्क नंबर जारी किया है।
छत्तीसगढ़
नहर में तैरता मिला शव, 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत
छत्तीसगढ़ के बासीम क्षेत्र में बीरेभाट और बासीम नहर के बीच एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय युवक प्रकाश यादव की डूबने से मौत हो गई। नहर में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को शव तैरता मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पहचान की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार, मृतक बिजली उपकरणों की मरम्मत का काम करता था और उसे मिर्गी के दौरे पड़ने की समस्या थी। प्रारंभिक आशंका है कि दौरे के कारण वह नहर में गिर गया होगा, हालांकि पुलिस ने वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होने की बात कही है। मामले की जांच जारी है और गांव में शोक का माहौल है।
धमतरी
Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार
Hotel Death Case: मृत मिली 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुरी के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शादी का भरोसा देने, विवाह से इनकार करने और प्रताड़ित करने के आरोपों की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
रायपुर
Hasdeo River Accident: भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए छात्रों के साथ बड़ा हादसा
Hasdeo River Accident: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जांजगीर-चांपा के देवरी गांव में हसदेव नदी किनारे पिकनिक के दौरान बिलासपुर के तीन छात्र तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। वहीं धमतरी सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ गया है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।