विदेश
कुल 292 खबरें
Saudi Houthi Conflict: सऊदी अरब को अमेरिका का साथ क्यों नहीं मिल रहा, जानिए 4 बड़ी वजहें
Saudi Houthi Conflict: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच अमेरिका की सीमित भूमिका के पीछे बदलते रणनीतिक हित, घरेलू राजनीतिक दबाव, डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों में अनिश्चितता और सैन्य कार्रवाई की चुनौतियां प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा
Myanmar Drone Attack: सीमा के पास नागा संगठन NSCN-EF के माउंट होरेब कैंप पर रविवार तड़के ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं और कैंप को नुकसान पहुंचा है। संगठन ने हमले में करीब 60 बम गिराए जाने का दावा करते हुए भारत पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों और हमले से जुड़ी विस्तृत जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया और उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।
Florida Flood News: फ्लोरिडा-अलबामा में तूफान का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल
Florida Flood News: अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में तूफान इसायस के कारण भारी बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ जैसे हालात बन गए। करीब 5.94 लाख बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हुई, जबकि कई इलाकों में उड़ानें प्रभावित हुईं और राहत-बचाव दलों को तैनात किया गया।
Nobel Peace Prize: नावी पिल्लई को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, डोनाल्ड ट्रंप फिर खाली हाथ
Nobel Peace Prize: दक्षिण अफ्रीका की प्रख्यात मानवाधिकार विशेषज्ञ नावी पिल्लई को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। पिल्लई संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार उच्चायुक्त रह चुकी हैं और रंगभेद के खिलाफ कानूनी लड़ाई में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार भी नोबेल शांति पुरस्कार हासिल नहीं कर सके।
CIA Fraud Investigation: CIA के पूर्व अधिकारी ने की 1900 करोड़ की धोखाधड़ी, घर से मिलीं 298 सोने की ईंटें
CIA Fraud Investigation: CIA के पूर्व अधिकारी डेविड रश ने अमेरिकी सरकार से करीब 1,900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का अपराध स्वीकार किया है। उनके घर से 298 सोने की ईंटें, 20 लाख डॉलर नकद और 35 महंगी घड़ियां बरामद हुई थीं। उन पर गोपनीय जानकारी विदेशी अधिकारी को देने का आरोप भी है।
Saudi Arabia Airport Attack: हूती हमले से दहला सऊदी अरब, 3 की मौत और 36 घायल
Saudi Arabia Airport Attack: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अबहा और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया। हमलों में तीन लोगों की मौत और 36 लोगों के घायल होने की खबर है।
Sri Lanka US relations: अमेरिका की धमकी और ईरान का साथ, वैश्विक कूटनीति के चक्रव्यूह में फिर फंसा श्रीलंका
Sri Lanka US relations: हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास फंसे ईरानी जहाजों को मानवीय सहायता देने के मुद्दे पर अमेरिका और श्रीलंका के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने संभावित प्रतिबंधों की चेतावनी दी है, जबकि श्रीलंका के सामने मानवीय जिम्मेदारी, संप्रभुता और आर्थिक हितों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।
India Defense Production: मिसाइल सेक्टर में प्राइवेट एंट्री से बौखलाया पाकिस्तान, इस्लामाबाद के थिंक-टैंक ने जताई गहरी चिंता
India Defense Production: भारत में DRDO और ISRO की तकनीकों को निजी कंपनियों तक पहुंच देने से रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ रही है। पाकिस्तान के रणनीतिक विशेषज्ञ इसे दक्षिण एशिया के सुरक्षा संतुलन और हथियारों की प्रतिस्पर्धा के लिए महत्वपूर्ण बदलाव मान रहे हैं।
Trump Social Post: ट्रंप से हुई बड़ी चूक, ब्राजील की जगह भारत का लिया नाम, बाद में सुधारी पोस्ट
Trump Social Post: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए गलती से भारत का नाम लिख दिया। बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट में सुधार कर ब्राजील का जिक्र किया।
Flydubai FZ1073: फ्लाइट में को-पायलट ने कैप्टन पर बोला हमला, तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बड़ा खुलासा
Flydubai FZ1073: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में को-पायलट द्वारा कथित तौर पर कैप्टन पर हमला करने और विमान को नीचे मोड़ने की कोशिश का मामला सामने आया। क्रू और यात्रियों की मदद से स्थिति संभाली गई और विमान की सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की बहुराष्ट्रीय स्तर पर जांच की जा रही है।
India US Trade Deal: डील के करीब भारत-अमेरिका, लंबित मुद्दों पर मंथन जारी
India US Trade Deal: बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। USTR जेमिसन ग्रीर के मुताबिक, दोनों देश लंबित मुद्दों को सुलझाने में जुटे हैं। मोदी और ट्रंप जल्द ही फिर बातचीत कर सकते हैं, हालांकि फिलहाल समझौते की तत्काल घोषणा की उम्मीद नहीं है।