Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
W 𝕏 f
होम › विदेश › Saudi Arabia Airport Attack: हूती हमले से दहला सऊ…
Houthi attack on Saudi airport (Image Source: Social Media)
Houthi attack on Saudi airport (Image Source: Social Media)
विदेश

Saudi Arabia Airport Attack: हूती हमले से दहला सऊदी अरब, 3 की मौत और 36 घायल

Saudi Arabia Airport Attack: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अबहा और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया। हमलों में तीन लोगों की मौत और 36 लोगों के घायल होने की खबर है।

क
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 04:24 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सऊदी अरब
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Saudi Arabia Airport Attack: सऊदी अरब में एक बार फिर सुरक्षा हालात गंभीर हो गए हैं। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने देश के दो प्रमुख हवाई अड्डों को निशाना बनाया। हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, हमले अबहा एयरपोर्ट और रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए। अबहा हवाई अड्डे पर हुए हमले में मोरक्को और अल्जीरिया के नागरिकों की मौत हुई, जबकि 28 लोग घायल हुए। वहीं, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में सूडान के एक नागरिक की जान गई और आठ लोग घायल हुए।

रियाद के ऊपर मिसाइल को किया गया इंटरसेप्ट 

हूतियों के खिलाफ अभियान चला रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-माल्की ने बताया कि सऊदी सेना ने रियाद के उत्तर में एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोक दिया। उनके मुताबिक, यमन की राजधानी सना में उस प्लेटफॉर्म को भी नष्ट किया गया, जिसका इस्तेमाल सऊदी राजधानी को निशाना बनाने के लिए किया गया था। लगातार हमलों के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। खासकर राजधानी रियाद में संवेदनशील और रणनीतिक ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

अरामको के फ्यूल टैंक के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा 

रियाद एयरपोर्ट के आसपास सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के फ्यूल टैंक और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन संवेदनशील परिसंपत्तियों के चारों ओर पिंजरे जैसी अतिरिक्त सुरक्षा बाड़ लगाई गई है। सऊदी अरब दुनिया के प्रमुख तेल निर्यातक देशों में शामिल है। ऐसे में तेल प्रतिष्ठानों और सैन्य ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ-साथ ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव के बीच यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हूतियों के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई 

दूसरी ओर, सऊदी अरब और उसके सहयोगी यमनी बलों ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ जमीन और हवाई कार्रवाई तेज कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य पश्चिमी यमन के लाल सागर तट और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास उन इलाकों पर फिर से नियंत्रण हासिल करना है, जिन पर हूतियों ने करीब एक महीने पहले कब्जा किया था। इन इलाकों को रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। यहां मौजूद ठिकानों के जरिए हूती विद्रोहियों को समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने और सऊदी अरब से जुड़े जहाजों की आवाजाही को प्रभावित करने का अवसर मिलता है। सऊदी अरब में एयरपोर्ट और तेल प्रतिष्ठानों पर हुए ताजा हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें