Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › विदेश › India US Trade Deal: डील के करीब भारत-अमेरिका, लं…
India-US Trade Deal Talks  ( Image Source - Social Media )
India-US Trade Deal Talks ( Image Source - Social Media )
विदेश

India US Trade Deal: डील के करीब भारत-अमेरिका, लंबित मुद्दों पर मंथन जारी

India US Trade Deal: बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। USTR जेमिसन ग्रीर के मुताबिक, दोनों देश लंबित मुद्दों को सुलझाने में जुटे हैं। मोदी और ट्रंप जल्द ही फिर बातचीत कर सकते हैं, हालांकि फिलहाल समझौते की तत्काल घोषणा की उम्मीद नहीं है।

क
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 06:16 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
अमेरिका
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अब अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर ने कहा है कि दोनों देश समझौते की बातचीत के अंतिम चरण में हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी डील की तत्काल घोषणा की उम्मीद नहीं है। ग्रीर ने मिल्वौकी में हुई G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के बाद कहा कि भारत और अमेरिका ने उन मुद्दों की पहचान कर ली है, जिन पर अभी सहमति बनना बाकी है। दोनों पक्ष इन लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं।

मोदी और ट्रंप की जल्द फिर हो सकती है बातचीत 

ग्रीर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को व्यापार समेत कई मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं के बीच जल्द ही एक और फोन कॉल होने की संभावना है, जिसमें व्यापार समझौते की प्रगति और मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जा सकती है। इससे पहले 30 सितंबर को मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण तकनीक और आपसी हित से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी। 

पीयूष गोयल और ग्रीर की भी हुई मुलाकात 
G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात की। दोनों के बीच भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने को लेकर बातचीत हुई। गोयल ने बैठक के बाद कहा कि दोनों देशों के लिए फायदेमंद अंतरिम समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में सार्थक चर्चा हुई। अमेरिकी पक्ष की ओर से भी बातचीत को रचनात्मक बताया गया है।

किन मुद्दों पर अभी बनी हुई है सहमति की जरूरत ? 

ग्रीर ने संकेत दिया है कि बातचीत में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर दोनों देशों के बीच अभी मतभेद कायम हैं। हालांकि, दोनों पक्षों को अब यह स्पष्ट है कि किन विषयों पर समाधान निकालना बाकी है और इन्हीं मुद्दों पर आगे की बातचीत केंद्रित है। भारत और अमेरिका ने फरवरी 2026 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक रूपरेखा पर सहमति जताई थी। इसके बाद टैरिफ से जुड़े बदलावों और अन्य व्यापारिक मुद्दों के कारण बातचीत आगे भी जारी रही। फिलहाल दोनों देशों के अधिकारी बातचीत को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। ऐसे में समझौते को लेकर उम्मीद बनी हुई है, लेकिन अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के बयान से साफ है कि अंतिम घोषणा के लिए अभी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें