Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › विदेश › Trump Social Post: ट्रंप से हुई बड़ी चूक, ब्राजील…
Trump Brazil election post mistake ( Image Source - Social Media )
Trump Brazil election post mistake ( Image Source - Social Media )
विदेश

Trump Social Post: ट्रंप से हुई बड़ी चूक, ब्राजील की जगह भारत का लिया नाम, बाद में सुधारी पोस्ट

Trump Social Post: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए गलती से भारत का नाम लिख दिया। बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट में सुधार कर ब्राजील का जिक्र किया।

क
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 04:15 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
अमेरिका
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Trump Social Post: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को एक बड़ी गलती हो गई। ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में गलती से भारत का नाम लिख दिया। ट्रंप ने दावा किया कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में करीब 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया और वोटिंग खत्म होने के कुछ ही समय बाद नतीजे भी सामने आ गए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट में सुधार करते हुए भारत की जगह ब्राजील का नाम कर दिया।

ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा ? 

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा कि भारत के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया और मतदान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद उसी दिन परिणाम भी घोषित हो गए। इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया और कैलिफोर्निया का उदाहरण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका में कम संख्या में वोट होने के बावजूद मतगणना में कई सप्ताह लग जाते हैं।

बाद में ब्राजील का नाम किया 

अपनी पोस्ट में हुई गलती का पता चलने के बाद ट्रंप ने उसमें बदलाव किया। उन्होंने 'भारत' की जगह 'ब्राजील' कर दिया। संशोधित पोस्ट में उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में 12.5 करोड़ लोगों के मतदान का उल्लेख किया और इसके आधार पर अमेरिकी चुनाव व्यवस्था पर अपनी पुरानी आलोचना दोहराई। हालांकि, पोस्ट में भारत का नाम आने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रंप की इस गलती की चर्चा तेजी से होने लगी।

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे नहीं होता 

ट्रंप की शुरुआती पोस्ट में भारत को लेकर किया गया दावा तथ्यात्मक रूप से सही नहीं था। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव देश के आम मतदाता सीधे मतदान करके नहीं करते हैं। राष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल यानी इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए होता है। इस इलेक्टोरल कॉलेज में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत एकल संक्रमणीय मत के जरिए किया जाता है। वहीं, भारत में आम चुनाव के दौरान मतदाता सीधे लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में करीब 98 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें