Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › ganja smuggling: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,…
Main supplier arrested in Mahasamund cannabis smuggling case (image source social media )
Main supplier arrested in Mahasamund cannabis smuggling case (image source social media )
महासमुंद

ganja smuggling: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार

ganja smuggling: महासमुंद के बागबाहरा थाना क्षेत्र में 40.200 किलो गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मोबाइल डाटा के तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। मामले में पहले दो परिवहनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कुल 32.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

ग
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 03:11 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ganja smuggling:  जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में सामने आए 40.200 किलो गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर को ओडिशा के नुआपड़ा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बागबाहरा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 24/26 की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई।

फरवरी में कार से पकड़ा गया था 40 किलो गांजा

9 फरवरी 2026 को बागबाहरा पुलिस ने हुंडई वर्ना कार क्रमांक MP 07 AG 8311 से 40.200 किलो गांजा बरामद किया था। जब्त गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई थी।इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी सुमीत श्रीवास्तव और रीना भदौरिया को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा घटना में इस्तेमाल हुंडई वर्ना कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे।

मोबाइल डाटा के विश्लेषण से मिला मुख्य सप्लायर का सुराग

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और जब्त मोबाइल फोन के डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसी आधार पर पुलिस को गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सोर्स की पहचान और उसके ठिकाने की जानकारी मिली।इसके बाद महासमुंद पुलिस की टीम को ओडिशा भेजा गया। टीम ने नुआपड़ा जिले के कोमना थाना क्षेत्र के सुकलूमुड़ी में घेराबंदी कर 47 वर्षीय शीरी दास को पकड़ा।पुलिस के अनुसार, शीरी दास ही मामले में गिरफ्तार परिवहनकर्ताओं को गांजा उपलब्ध कराने वाला मुख्य सप्लायर था। उसे 3 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

32.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

इस मामले में पुलिस द्वारा पहले की गई कार्रवाई में कुल 32 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। इसमें 40.200 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है, 12 लाख रुपये कीमत की हुंडई वर्ना कार और 20 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में फरार चल रहे मुख्य सोर्स को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें