Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, द…
Ganja seized by police (Image Source: social media)
Ganja seized by police (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ganja Smuggling: डबरा में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। जांच में ओडिशा से गांजा लाकर डबरा में सप्लाई करने की बात सामने आई है।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 03:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling:डबरा सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गांजा ओडिशा से डबरा लाया गया था और यहां सप्लाई करने की तैयारी थी। मामले में एक अन्य आरोपी को मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने बिछाया जाल

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर डबरा पहुंचे हैं। दोनों युवक मंगरौरा रोड इलाके में किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पिट्ठू बैग लेकर खड़े दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। 

5-5 हजार रुपए के लालच में बने तस्कर

बैग की जांच करने पर उसमें छिपाकर रखा गया 13 किलो 128 ग्राम गांजा बरामद हुआ। ओडिशा से गांजा लाने के लिए मिले थे 5-5 हजार रुपए पुलिस ने मौके से गौरव सेन और सोनीश नामदेव नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डबरा निवासी पुष्पेंद्र साहू ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर पहुंचाने के लिए पैसे देने का लालच दिया था। इसके लिए दोनों को 5-5 हजार रुपए देने की बात कही गई थी। 

सप्लाई से पहले पकड़ी गई गांजे की खेप

फुटकर में सप्लाई की थी तैयारी, मुख्य आरोपी फरार पुलिस जांच में सामने आया है कि गांजे की यह खेप डबरा पहुंचने के बाद पुष्पेंद्र साहू के जरिए स्थानीय स्तर पर छोटे तस्करों और नशा करने वालों तक पहुंचाई जानी थी। डबरा सिटी थाना पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र साहू अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें