Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › शराब के नशे में सांप को गले में डालकर घूमता रहा ग…
सांप को गले में लेकर घूमें रहे
सांप को गले में लेकर घूमें रहे
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

शराब के नशे में सांप को गले में डालकर घूमता रहा ग्रामीण, डसने के बाद अस्पताल से गायब

गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में एक ग्रामीण की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में उसने एक जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और काफी देर तक गांव की गलियों में घूमता रहा। इसी दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 06:02 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 04:02 AM
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में एक ग्रामीण की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में उसने एक जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और काफी देर तक गांव की गलियों में घूमता रहा। इसी दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

संतराम भैना के घर घूसा था सांप 

मिली जानकारी के अनुसार, भदौरा निवासी संतराम भैना के पड़ोसी के घर में एक खतरनाक सांप घुस गया था। इसकी जानकारी मिलने पर संतराम नशे की हालत में सांप पकड़ने पहुंच गया। उसने सांप को पकड़ तो लिया, लेकिन सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय उसे अपने गले में लपेट लिया। संतराम गले में सांप लपेटकर गांव की गलियों में घूमने लगा। उसे ऐसा करते देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए।  

इस दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया

शुरुआत में उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ देर बाद जहर का असर दिखाई देने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। संतराम की हालत खराब होते देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज पूरा होने से पहले ही वह मौका पाकर अस्पताल से बाहर निकल गया। 

परिजन और ग्रामीण आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश 

अस्पताल से निकलने के बाद संतराम कहां गया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन और ग्रामीण आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रहे हैं। सांप के कई बार डसने और इलाज बीच में छोड़ने के कारण परिवार के लोग उसकी जान को लेकर चिंतित हैं। गले में सांप लपेटकर गांव में घूमते संतराम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस जोखिम भरे व्यवहार पर सवाल उठा रहे 

हालांकि, घटना और वायरल वीडियो से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है। सांप के काटने पर पीड़ित को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। झाड़-फूंक, घरेलू उपचार या इलाज बीच में छोड़ना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को शांत रखते हुए तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें