Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक Stock Market Crash: बाजार में 13 मिनट के भीतर पलटी बाजी, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और AI शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक Stock Market Crash: बाजार में 13 मिनट के भीतर पलटी बाजी, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और AI शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत
W 𝕏 f
होम › अन्य › Cockroach Janata Party: गोवा की सियासत में CJP की…
Political opposition to the CJP and the issue of Section 39A (Image Source: social media)
Political opposition to the CJP and the issue of Section 39A (Image Source: social media)
अन्य Featured

Cockroach Janata Party: गोवा की सियासत में CJP की एंट्री, धारा 39A के खिलाफ खोला मोर्चा

Cockroach Janata Party: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राज्य की राजनीति में दस्तक दी है। पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगी। CJP ने 2024 में TCP एक्ट में जोड़ी गई धारा 39A को खत्म करने की मांग को अपना प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण समर्थकों का आरोप है कि इस प्रावधान से जमीन के उपयोग में मनमाने बदलाव और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 03:15 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
पणजी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cockroach Janata Party: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गोवा की राजनीति में एक नए और अनोखे नाम ने हलचल तेज कर दी है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने गोवा में दस्तक दे दी है, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह चुनावी मैदान में उतरने के बजाय एक मजबूत 'प्रेशर ग्रुप' (दबाव समूह) के रूप में काम करेगी।

चुनाव नहीं लड़ेगी, पर जारी होगा घोषणापत्र 

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत में अपनी रणनीति साफ की। उन्होंने बताया कि पार्टी चुनाव तो नहीं लड़ेगी, लेकिन गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना एक अलग घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जरूर जारी करेगी। दिपके के अनुसार, इस चुनाव में उनकी पार्टी की सबसे बड़ी और पहली प्राथमिकता राज्य से विवादित 'धारा 39A' को पूरी तरह खत्म कराना है।

सत्ताधारी दल के लिए बढ़ी चुनौती 

चुनावी माहौल के बीच CJP द्वारा धारा 39A को मुद्दा बनाए जाने से राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए नई राजनीतिक चुनौती खड़ी होती दिख रही है। CJP के नेता आशुतोष रांका ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि उनकी पार्टी यहाँ किसी अस्थायी दौरे पर नहीं, बल्कि लंबी लड़ाई लड़ने आई है। राजनीतिक कटाक्ष करते हुए रांका ने कहा, "देश का भविष्य युवा हैं, न कि 75 साल के महामानव। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संघर्ष के लंबे चलने का संकेत देते हुए रांका ने अपने अंदाज में कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी और "कॉकरोच कभी मरेंगे नहीं।

आखिर क्या है धारा 39A, जिस पर मचा है बवाल?

गोवा में जिस धारा 39A को लेकर इतना विरोध हो रहा है, वह जमीन के इस्तेमाल और पर्यावरण से जुड़ा एक संवेदनशील मामला है:

  • कानून में संशोधन: साल 2024 में 'गोवा नगर एवं ग्रामीण नियोजन अधिनियम, 1974' (TCP Act) में संशोधन कर नई धारा 39A जोड़ी गई थी।

  • जोन बदलने का अधिकार: इस प्रावधान के तहत सरकार या प्रशासन को किसी भी भूखंड (जमीन) का 'जोन' बदलने का अधिकार मिल जाता है।

  • आपत्ति के लिए कम समय: जोन बदलने की प्रक्रिया के दौरान आम जनता से आपत्तियां तो मांगी जाती हैं, लेकिन इसके लिए महज 30 दिनों का ही समय दिया जाता है।

स्थानीय लोगों की चिंता और विरोध 

गोवा के स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों का मानना है कि धारा 39A के जरिए राज्य के पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि इस कानून का इस्तेमाल आम जनता के हित के बजाय बड़े उद्योगपतियों और रसूखदार लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से इसके खिलाफ आवाज उठा रहे थे, लेकिन अब CJP के मैदान में उतरने के बाद इस विरोध को नई धार मिलने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें