Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Balod Forest Range: गांव में घुसा भालू, मंदिर से तेल का डिब्बा लेकर भागा, ग्रामीणों में दहशत Forest Department: जंगली हाथी का कहर, दो को कुचलकर मारा, 6 माह में ले चुका 14 लोगों की जिंदगी AAP MLA Resignation: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 24 घंटे में तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP में जाने की चर्चा तेज Mahadev Betting App: सबसे बड़ा सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से भारत लाई CBI, रायपुर कोर्ट में आज होगी पेशी Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Balod Forest Range: गांव में घुसा भालू, मंदिर से तेल का डिब्बा लेकर भागा, ग्रामीणों में दहशत Forest Department: जंगली हाथी का कहर, दो को कुचलकर मारा, 6 माह में ले चुका 14 लोगों की जिंदगी AAP MLA Resignation: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 24 घंटे में तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP में जाने की चर्चा तेज Mahadev Betting App: सबसे बड़ा सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से भारत लाई CBI, रायपुर कोर्ट में आज होगी पेशी
W 𝕏 f
होम › अन्य › AAP MLA Resignation: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, …
Kunwar Vijay Pratap resignation sparks political stir (Image Source: social media)
Kunwar Vijay Pratap resignation sparks political stir (Image Source: social media)
🔴 BREAKING अन्य Featured

AAP MLA Resignation: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 24 घंटे में तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP में जाने की चर्चा तेज

AAP MLA Resignation: पंजाब में आम आदमी पार्टी को 24 घंटे के भीतर तीन विधायकों के इस्तीफे से बड़ा झटका लगा है। कुंवर विजय प्रताप सिंह समेत तीन नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 11:50 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
पंजाब
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
AAP MLA Resignation: पंजाब में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जब से पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है, तभी से अंदरूनी कलह और इस्तीफों का दौर जारी है। महज 24 घंटे के भीतर पार्टी के तीन प्रमुख विधायकों ने विधानसभा और आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बड़ा राजनीतिक धमाका कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि तीनों पूर्व विधायक जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम सकते हैं। ऐन चुनाव के वक्त हुए इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

24 घंटे में कैसे बदला राजनीतिक समीकरण? 

इस्तीफों की यह सिलसिलेवार शुरुआत रविवार को हुई, जब समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी छोड़ दी। अभी पार्टी इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि सोमवार सुबह अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि कुंवर विजय प्रताप ने अपना पत्र रविवार को ही सौंप दिया था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि सोमवार सुबह हुई।

पूर्व IPS कुंवर विजय प्रताप की AAP से दूरी 

पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी सरकारी सेवा छोड़कर राजनीति में उतरे थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और अमृतसर नॉर्थ से चुनाव जीता। हालांकि, पार्टी के साथ उनका यह सफर 5 साल भी पूरा नहीं हो सका। पिछले कुछ समय से वे पार्टी नेतृत्व से असहज चल रहे थे। आम आदमी पार्टी ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पहले ही उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब चर्चा है कि वे भाजपा के मंच से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं।

इस्तीफे के बाद भावुक हुए कुंवर विजय प्रताप

सदस्यता त्यागने के बाद कुंवर विजय प्रताप ने अपने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

"अमृतसर के लोगों ने जो प्यार और सम्मान मुझे दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक उनका ऋणी रहूंगा। मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि मैंने राजनीति में 'माई-बाप' कल्चर को खत्म किया। विधानसभा के भीतर मैंने हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की बेबाक आवाज उठाई और इतिहास में पहली बार गलियों व मोहल्लों के जमीनी मुद्दों को सीधे सदन में रखा।"

पंजाब की राजनीति में आए इस नए भूचाल ने राज्य के चुनावी समीकरणों को पूरी तरह गर्मा दिया है। अब देखना यह होगा कि आम आदमी पार्टी इस बगावत से कैसे निपटती है और विधायकों के पाला बदलने से भाजपा को कितना फायदा मिलता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें