अन्य
कुल 106 खबरें
UP Election 2027: दलित वोट बैंक पर सपा-बसपा की नजर, कांशीराम की विरासत पर सियासी घमासान
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दलित वोट बैंक को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बसपा के कार्यक्रम और अंबेडकर नगर में सपा की गतिविधियों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। मायावती अपने पारंपरिक जनाधार को मजबूत करने में जुटी हैं, जबकि अखिलेश यादव PDA के जरिए नए सामाजिक समीकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द
Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आवेदन देरी से मिलने और पहले निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किए जाने सहित कई कारणों से अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों, रेलवे सेवाओं और शराब की दुकानों पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में जांच बढ़ा दी है और लोगों को यात्रा से पहले संबंधित सेवाओं की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।
SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने
SIR: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP ने SIR प्रक्रिया के विरोध में ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ आयोजित किया। कार्यक्रम में ध्रुव राठी और प्रकाश राज समेत कई लोगों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
Gorakhpur SP Controversy: गोरखपुर में सपा की बैठक का विवाद बढ़ा, कार्रवाई के बाद जातीय समीकरण पर चर्चा तेज
Gorakhpur SP Controversy: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ विवाद अब पार्टी संगठन और स्थानीय सामाजिक समीकरणों से जुड़ गया है। कार्रवाई के बाद निषाद और क्षत्रिय समाज की प्रतिक्रियाओं ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।
Uttar Pradesh Politics: तीन नहीं, 403 पर नज़र, अखिलेश यादव के दांव से यूपी की सियासत में हलचल तेज
Uttar Pradesh Politics: राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने संकेत दिए हैं कि सपा का फोकस अब तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार के बजाय 2027 के विधानसभा चुनाव और सभी 403 सीटों पर संगठन मजबूत करने पर है।
Chhattisgarh Politics में LJP की एंट्री, चिराग पासवान बोले- चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
Chhattisgarh Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब छत्तीसगढ़ की चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने रायपुर में इसका ऐलान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में LJP अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। पार्टी अपने संगठन और स्वर्गीय रामविलास पासवान के समर्थकों के जनाधार के सहारे राज्य में विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है।
UP Election: मायावती का बड़ा हमला, चंद्रशेखर के पास कोई जनाधार नहीं, भाजपा की मदद से जीते नगीना चुनाव
UP Election: विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने उनके राजनीतिक जनाधार और नगीना लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर सवाल उठाए हैं।
Parvesh Verma Viral Video: PWD मंत्री का प्रवेश वर्मा युवक को थप्पड़ मारने वाला VIDEO वायरल
Parvesh Verma Viral Video: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। AAP ने वीडियो शेयर कर मंत्री पर आरोप लगाए हैं और मामले को लेकर पुलिस शिकायत की बात कही है।
CJP Leader: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने दी असम जाने की चेतावनी
CJP Leader: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए रांका की रिहाई की मांग की और कहा कि रिहाई नहीं होने पर वह अपने साथियों के साथ असम जाएंगे। वहीं, आशुतोष रांका ने हिरासत के बाद वीडियो जारी कर असम सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।
Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नया दांव, पीडीए रथ यात्रा के लिए तैयार हुई हाईटेक बस
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जल्द ही ‘पीडीए रथ यात्रा’ की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। इसके लिए तैयार की गई हाईटेक मल्टी-एक्सल बस लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुकी है। बस पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग से जुड़े संदेशों के साथ पार्टी के प्रमुख विचारकों की तस्वीरें लगाई गई हैं।
Uttar Pradesh Politics: चुनाव से पहले बसपा में बड़ा उलटफेर, आकाश और ईशान के बाद अब भतीजी दीपिका पर मायावती का दांव
Uttar Pradesh Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराधिकार को लेकर नई रणनीति के संकेत दिए हैं। आकाश और ईशान आनंद के बाद अब उनकी भतीजी दीपिका आनंद का नाम चर्चा में है, जो फिलहाल लंदन में कानून की पढ़ाई कर रही हैं।
Leh Chalo March: लद्दाख के मुद्दे पर सोनम वांगचुक का बड़ा फैसला, 19 सितंबर से लेह चलो पदयात्रा, राजनीतिक दलों का मिला साथ
Leh Chalo March: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख की संस्कृति, पर्यावरण और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर 19 सितंबर से 24 सितंबर तक ‘लेह चलो’ पदयात्रा की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बावजूद स्थानीय मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इस अभियान को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने समर्थन देने का ऐलान किया है।