अन्य
कुल 106 खबरें
Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है?
Maharashtra Politics: एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना (UBT) गुट के कुछ विधायकों के संभावित पाला बदलने की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। शिंदे गुट से जुड़े नेताओं का दावा है कि उद्धव खेमे के साथ बचे करीब 20 विधायकों में से 14 उनके संपर्क में हैं।
CG Breaking: AAP को बड़ा झटका! प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, संगठन पर उठाए गंभीर सवाल
CG Breaking: छत्तीसगढ़ AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, 2023 चुनाव में कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा और पार्टी के स्पष्ट रोडमैप की कमी पर सवाल उठाए।
CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन
CJP protest violence: जुलाई में जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार पर हुए कथित हमले का मामला वायरल वीडियो के बाद फिर चर्चा में है। CJP ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है।
Election Commission: पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से सांसद राघव चड्ढा का नाम कटा, ASDD श्रेणी में डाला गया
Election Commission: पंजाब में चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए जाने का मामला सामने आया है। सूची में उनके नाम के सामने ‘Permanently Shifted’ दर्ज है और उन्हें ASDD श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है। राघव चड्ढा 12 सितंबर तक दावा-आपत्ति दाखिल कर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।
Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल
Controversial Statement: आजमगढ़ में सपा के MLC लाल बिहारी यादव के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा तय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए अखिलेश यादव के फैसले को सर्वोपरि बताया। इसी दौरान उन्होंने ‘कुत्ते’ का उदाहरण देते हुए विवादित टिप्पणी कर दी। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने सपा पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र और मतदाताओं का अपमान बताया तथा माफी की मांग की।
Karnataka Valmiki Corporation Scam: एक ही घोटाले के साये में दूसरी बार मंत्री पद गंवाने को मजबूर हुए बी नागेंद्र, इस्तीफा देते वक्त झलका दर्द
Karnataka Valmiki Corporation Scam: 187 करोड़ रुपये के घोटाले के बीच बी नागेंद्र ने दोबारा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष के दबाव के बाद उन्होंने नैतिक आधार पर पद छोड़ने का फैसला किया।
Hijab Controversy: हाईकोर्ट के फैसले के बाद आमने-सामने आए मायावती और ओवैसी
Hijab Controversy: इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब संबंधी फैसले के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है। मायावती ने मामले को आपसी संवाद और संवेदनशीलता से सुलझाने की अपील की, जबकि असदुद्दीन ओवैसी ने फैसले को धार्मिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया।
Parandur Airport Project: CM Vijay ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, चुनावी वादा किया पूरा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट वापस लेने का ऐलान किया। उन्होंने चुनाव से पहले परियोजना का विरोध कर रहे लोगों से इसे रोकने का वादा किया था। फैसले के बाद विपक्ष ने राज्य की भविष्य की एयरपोर्ट जरूरतों को लेकर सवाल उठाए हैं।
बिहार की आर्थिक स्थिति पर तेजस्वी का हमला, बोले- चार गुना से ज्यादा बढ़ा सार्वजनिक कर्ज
बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर Tejashwi Yadav ने NDA Government पर निशाना साधते हुए बढ़ते Public Debt, Fiscal Deficit और कमजोर Revenue Generation पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वित्तीय संकट का असर वेतन, पेंशन, छात्र योजनाओं और विकास कार्यों के बजट पर पड़ रहा है।
राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
पटना में छात्रों के मुद्दे को लेकर RJD ने राजभवन मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मार्च का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों के अधिकार और पुलिस कार्रवाई के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।
अठावले के ऑफर पर अभिजीत दीपके का तीखा तंज, एक महीने पहले तक तो मैं देशद्रोही था, अब एनडीए में शामिल होने का न्योता कैसे?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के NDA में शामिल होने के न्योते को खारिज कर दिया है। दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल उठाया कि जब कुछ समय पहले प्रदर्शनकारी छात्रों को देश विरोधी बताया जा रहा था, तो अब उन्हें गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव क्यों दिया जा रहा है।
अभिनेत्री तृषा पर विवादित बयान मामला, DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प
तमिलनाडु में विवादित टिप्पणी मामले को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के मामले में हिरासत में लिया है। चेन्नई स्थित उनके आवास के बाहर समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी रही।