Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
W 𝕏 f
होम › अन्य › CJP Leader: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत म…
Ashutosh Ranka detained by Assam Police(image source- keertiman media)
Ashutosh Ranka detained by Assam Police(image source- keertiman media)
अन्य

CJP Leader: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने दी असम जाने की चेतावनी

CJP Leader: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए रांका की रिहाई की मांग की और कहा कि रिहाई नहीं होने पर वह अपने साथियों के साथ असम जाएंगे। वहीं, आशुतोष रांका ने हिरासत के बाद वीडियो जारी कर असम सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

ल
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 05:41 PM · अपडेट: 10 Nov 2026, 12:04 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
असम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CJP Leader: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका को असम पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। दीपके ने आरोप लगाया कि आशुतोष रांका को बिना स्पष्ट कारण बताए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द रिहा नहीं किया गया तो वह अपने समर्थकों के साथ असम पहुंचेंगे।
जानकारी के अनुसार, आशुतोष रांका और उनकी टीम को असम पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद रांका ने एक वीडियो जारी कर राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए।

आशुतोष रांका ने सरकार पर लगाए आरोप

आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि असम में स्कूलों की स्थिति, काजीरंगा क्षेत्र में लोगों के अधिकार और जमीन-जंगल-पानी से जुड़े मुद्दों को सामने लाने की वजह से उन्हें रोका जा रहा है।
रांका ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर भी कई सवाल हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन और मतदाता सूची से नाम हटाने जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा जाना चाहिए।

अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

आशुतोष रांका की हिरासत को लेकर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस ने उन्हें एक निजी स्थान से हिरासत में लिया, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस मामले में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि आशुतोष रांका को जल्द रिहा नहीं किया गया तो वह अपने साथियों के साथ असम जाएंगे और इस मामले को उठाएंगे।

पुलिस हिरासत में हैं आशुतोष रांका

फिलहाल आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में हैं। इस मामले में पुलिस की ओर से हिरासत के कारणों या आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि आधिकारिक जानकारी के बाद ही हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें