Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा सख्त Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट Patwari Action: लापरवाही पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 पटवारी बर्खास्त, 6 निलंबित और 102 को कारण बताओ नोटिस Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा सख्त Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट Patwari Action: लापरवाही पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 पटवारी बर्खास्त, 6 निलंबित और 102 को कारण बताओ नोटिस
W 𝕏 f
होम › अन्य › CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलि…
Police detain Abhijit Deepke (Image Source: social media)
Police detain Abhijit Deepke (Image Source: social media)
🔴 BREAKING अन्य Featured

CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में

CJP Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनकी टीम को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया। संगठन ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। पुलिस ने इसे एहतियातन हिरासत बताया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 11:55 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

CJP Protest: राजधानी में एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी और राजनीतिक हलचल का माहौल गरमा गया है। दिल्ली के ऐतिहासिक धरना स्थल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद भी 'सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस' (CJP) के कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनकी टीम को एयरपोर्ट पर लैंडिंग के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया।

विमान के भीतर ही पुलिस और दीपके के बीच नोकझोंक

मामला उस वक्त और तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस की टीम उस विमान के अंदर दाखिल हो गई, जिससे अभिजीत दीपके और उनकी टीम दिल्ली पहुंची थी। फ्लाइट से बाहर निकलने से पहले ही पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।

इस दौरान विमान के भीतर पुलिसकर्मियों और दीपके के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वायरल हो रहे घटनाक्रम के मुताबिक, दीपके ने हाथ जोड़कर वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से कहा, "मैं खुद यहां गिरफ्तारी देने आया हूं, आप मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।" हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना था कि यह गिरफ्तारी नहीं बल्कि केवल एहतियातन हिरासत (Detain) है। गौरतलब है कि दीपके और उनकी टीम को लेने के लिए विमान में ज्यादातर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर तक कड़ा पहरा

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। माना जा रहा था कि प्रशासन किसी भी कीमत पर CJP टीम को जंतर-मंतर तक नहीं पहुंचने देना चाहता। पुलिस ने सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों और जंतर-मंतर की तरफ बढ़ रहे CJP समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया। अब तक 600 से भी ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

CJP का फूटा गुस्सा, तीन प्रमुख नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर CJP ने गहरा असंतोष और नाराजगी जताई है। संगठन के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा:

"हमने पुलिस प्रशासन को पहले ही लिखित में सूचित कर दिया था कि हमारा प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। इसके बावजूद पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की, जो पूरी तरह अनुचित है।"

CJP प्रवक्ता ने मांग की है कि संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को बिना किसी शर्त के तुरंत रिहा किया जाए। संगठन ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस ने नियमों को दरकिनार कर विमान के अंदर से तीनों नेताओं को अवैध तरीके से हिरासत में लिया है।

फिलहाल, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें