Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की बड़ी पहल, 2…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की बड़ी पहल, 2026 में 250 से अधिक सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू

Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की टीम ने वर्ष 2026 में वन्यजीव संरक्षण और जनसुरक्षा के तहत लगभग 250 सर्पों का सफल रेस्क्यू किया। कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसे विषैले सर्पों के साथ अन्य वन्यजीवों को भी सुरक्षित बचाकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। विभाग की त्वरित कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण से मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आई है और लोगों का विश्वास बढ़ा है।

य
प्रकाशित: 21 Sep 2026, 04:14 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 08:29 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Snake Rescue Balodabazar: वनमंडल अंतर्गत बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम वन संरक्षण के साथ-साथ वन्यजीवों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्परता से कार्य कर रही है। किसी भी वक्त जब भी किसी घर, विद्यालय, खेत या आबादी वाले क्षेत्र में सर्प अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने की सूचना प्राप्त होती है, वन विभाग की टीम द्वारा बिना विलंब घटनास्थल पर पहुँचकर सुरक्षित रेस्क्यू सुनिश्चित की जा रही है। वर्ष 2026 के दौरान बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र की टीम द्वारा विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों से लगभग  250 सर्पों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। इनमें विषेले सर्प जैसे कॉमन करेत, रसेल वाइपर,कोबरा सहित अन्य प्रजातियाँ शामिल हैं।
साथ ही बड़ी संख्या में गैर-विषैले सर्पों का भी सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें निकटवर्ती वन क्षेत्रों में उनके प्राकृतिक एवं सुरक्षित आवास में छोड़ा गया। सर्प रेस्क्यू के साथ-साथ वन विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर घायल बंदरों का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। घायल बंदरों को सुरक्षित निकालकर आवश्यक उपचार एवं देखभाल की व्यवस्था की गई तथा उनकी स्थिति के अनुरूप उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। इस प्रकार वन विभाग ने केवल सर्प रेस्क्यू तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि संकटग्रस्त वन्यजीवों के संरक्षण एवं बचाव के प्रति भी अपनी संवेदनशील और सक्रिय भूमिका निभाई।

कठिन परिस्थितियों में भी जारी रहा रेस्क्यू अभियान

रेस्क्यू अभियान के दौरान कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। जीएडी कॉलोनी, कृष्णायान कॉलोनी, लक्ष्मण विहार कॉलोनी, श्री कृष्णा सिटी सहित बलौदाबाजार नगर के विभिन्न वार्डों तथा लगभग सभी ग्रामों से प्राप्त सूचनाओं पर वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सफल एवं सुरक्षित सर्प रेस्क्यू करती रही है। कई बार देर रात भी सर्प दिखाई देने की सूचनाएँ प्राप्त हुई। ऐसे अवसर पर एसडीओ, बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में, परिक्षेत्र अधिकारी एवं बलौदाबाजार परिक्षेत्र के वन अमले द्वारा आंशिक रूप से प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ सीमित संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए तत्काल सुरक्षित एवं सफल सर्प रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। इन त्वरित कार्रवाइयों से संभावित जनहानि को टालते हुए वन्यजीवों का सुरक्षित संरक्षण भी सुनिश्चित किया गया, जिससे क्षेत्र में वन विभाग के प्रति जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।

सर्प रेस्क्यू प्रशिक्षण से बढ़ी वन अमले की क्षमता

सर्प रेस्क्यू अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बलौदाबाजार वनमंडल कार्यालय में विशेष सर्प रेस्क्यू प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया। इस प्रशिक्षण में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय स्वयंसेवकों सहित लगभग 70 से 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विषैले एवं गैर-विषैले सर्पों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू की वैज्ञानिक तकनीक, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, प्राथमिक सावधानियों तथा रेस्क्यू के बाद वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल से वन अमले एवं स्वयंसेवकों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे रेस्क्यू कार्य और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बन सका।

जनता में बढ़ा विश्वास, मानव-वन्यजीव संघर्ष में आई कमी

वन विभाग की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोगों में विश्वास और जागरूकता दोनों बढ़े हैं। अब नागरिक वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं जोखिम उठाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देना अधिक सुरक्षित और जिम्मेदार विकल्प मान रहे हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आई है तथा जैव विविधता संरक्षण को नई मजबूती मिली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें