Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार वन संरक्षण पर जोर : खल्लारी में सामुदायिक वन संरक…
खल्लारी में वन संरक्षण बैठक
खल्लारी में वन संरक्षण बैठक
राज्य सरकार

वन संरक्षण पर जोर : खल्लारी में सामुदायिक वन संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान

महासमुंद के ग्राम खल्लारी में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के सदस्यों को वन संरक्षण, मृदा एवं जल संरक्षण, वृक्षारोपण और संसाधनों के सतत प्रबंधन की जानकारी दी गई। चयनित ग्राम सभाओं को सामुदायिक वन संसाधनों के विकास के लिए 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jul 2026, 10:44 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 08:10 AM
खल्लारी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

वन अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एफआरए सेल के एमआईएस सहायक लिलेश साहू ने गुरुवार को विकासखंड खल्लारी के ग्राम खल्लारी पहुंचकर सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात की। बैठक के दौरान साहू ने समिति के सदस्यों को सामुदायिक वन संसाधन क्षेत्र के प्रभावी प्रबंधन, मृदा संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित जानकारी दी।

संसाधन संरक्षण पर जोर

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्रों की सुरक्षा और विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक वन संसाधनों का सही उपयोग और संरक्षण करने से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके लिए नियमित रूप से वृक्षारोपण, जल एवं मृदा संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा देना आवश्यक है।

सहभागिता से होगा वन संरक्षण

साहू ने बताया कि सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्राम सभा और समिति के सदस्य मिलकर वन क्षेत्रों की सुरक्षा, विकास और सतत प्रबंधन के लिए बेहतर कार्य कर सकते हैं।

इस दौरान समिति के नाम से बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया और उसके महत्व की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से वन संरक्षण से जुड़े कार्यों को आसानी से संचालित किया जा सकता है।

मिलेगी 50 हजार रुपए की सहायता

सहायक आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग शिल्पा साय ने बताया कि जिले में जिन सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समितियों की प्रबंधन योजना जिला कार्यालय द्वारा चयनित की जाएगी, संबंधित ग्राम सभाओं को सामुदायिक वन संसाधन क्षेत्र के विकास के लिए 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन, वृक्षारोपण, मृदा एवं जल संरक्षण तथा अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

संसाधनों के विकास में लगेगी राशि

सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से वन क्षेत्रों का विकास और संरक्षण अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। प्रशासन का उद्देश्य ग्राम सभाओं और समितियों को मजबूत बनाकर प्राकृतिक संसाधनों का लंबे समय तक संरक्षण सुनिश्चित करना है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें