Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम नारायणपुर नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अ…
अबूझमाड़ बासीन नाला पुल उद्घाटन
अबूझमाड़ बासीन नाला पुल उद्घाटन
🔴 BREAKING नारायणपुर

नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह

नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है। बासीन नाले पर बने पुल का लोकार्पण होने से दूरस्थ गांवों की आवाजाही आसान होगी और महाराष्ट्र से संपर्क मजबूत होगा। वहीं प्रशासन के अभियान से करीब 2000 बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 11:21 AM
नारायणपुर
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के लिए आज का दिन विकास और शिक्षा के लिहाज से बेहद खास रहा। लंबे समय तक नक्सल समस्या और पिछड़ेपन के लिए पहचाने जाने वाले इस इलाके में अब विकास की नई तस्वीर दिखाई देने लगी है। इसी कड़ी में बासीन नाले पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कलेक्टर नम्रता जैन सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुल का उद्घाटन किया गया। खास बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ क्षेत्र की दो छोटी बच्चियों के हाथों कराया गया। जब बच्चियों ने शिलान्यास पट्टिका से कपड़ा हटाकर पुल का उद्घाटन किया तो मौजूद लोगों के बीच भावुक पल देखने को मिला।

दो छोटी बच्चियों के हाथों कराया उद्घाटन
महाराष्ट्र से आसान होगी आवाजाही

बासीन नाले पर पुल निर्माण के बाद अबूझमाड़ के कई दूरस्थ गांवों की जिला मुख्यालय नारायणपुर से दूरी कम हो जाएगी। ग्रामीणों को अब बरसात के दिनों में आवागमन की परेशानियों से राहत मिलेगी। इसके साथ ही यह पुल क्षेत्र को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली एक अहम कड़ी भी साबित होगा, जिससे व्यापार, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। विकास कार्यों के साथ-साथ नारायणपुर प्रशासन ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया है। जिले में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में बड़ी संख्या में बच्चों का दोबारा स्कूलों में प्रवेश कराया गया। 

शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े 2000 बच्चे

प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में ऐसे बच्चों की पहचान की गई थी, जिन्होंने विभिन्न कारणों से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद अभियान चलाकर करीब 2000 बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। 
अधिकारियों के मुताबिक, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाने का यह अभियान लगातार जारी है और आने वाले समय में इससे और अधिक बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे इन प्रयासों को बदलाव की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें