Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण …
रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना
रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना
जगदलपुर (बस्तर)

तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

बस्तर जिले के देउरगांव के पास रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 11:33 AM
जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। देउरगांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से कहीं जा रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। 

पुलिस ने शुरू की जांच प्रक्रिया

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब हादसे में शामिल ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें