Saturday, 29 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम नारायणपुर किसानों का प्रदर्शन :  ट्रैक्टर रैली निकाल सरकार …
महंगाई को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए
महंगाई को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए
नारायणपुर

किसानों का प्रदर्शन :  ट्रैक्टर रैली निकाल सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज  

नारायणपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं और बढ़ती महंगाई के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ बाजार स्थल बखरूपारा में एकत्र हुए, जहां सभा आयोजित कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 12:36 PM
नारायणपुर

नारायणपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं और बढ़ती महंगाई के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ बाजार स्थल बखरूपारा में एकत्र हुए, जहां सभा आयोजित कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद सभी किसान ट्रैक्टर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

महंगे डीजल-खाद से बढ़ी खेती की लागत

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। खेतों की जुताई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों का खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। वहीं खाद के दाम बढ़ने और समय पर पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण खेती करना लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। 

किसानों का ट्रैक्टर मार्च, महंगाई और खाद संकट पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
महंगाई को लेकर किसानों  ने निकानी  रैली 

मक्का मंडी खोलने की मांग 

प्रदर्शन के दौरान जिले में मक्का मंडी स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। किसानों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर मंडी नहीं होने से उन्हें अपनी उपज दूसरे स्थानों पर ले जाकर बेचनी पड़ती है। इससे परिवहन खर्च बढ़ता है और कई बार उन्हें उचित कीमत भी नहीं मिल पाती। किसानों ने मांग की कि जिले में व्यवस्थित मक्का मंडी शुरू की जाए, ताकि उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।

पुलिस से हुई बातचीत 

किसानों की रैली को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के अंत में किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि किसानों से जुड़े मुद्दों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें