ED raids: छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल तेज हो गई। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में ईडी की टीम पहुंची और जांच शुरू की। इसके अलावा दुर्ग में भी ईडी की कार्रवाई की खबर सामने आई है। हालांकि, दोनों जगहों पर की जा रही कार्रवाई का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ईडी के अधिकारियों की एक टीम रवि नगर स्थित सुशील विला पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। अधिकारियों ने घर के भीतर दस्तावेजों समेत अन्य पहलुओं की जांच की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी की गई और घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती रही।
किस मामले में हो रही जांच
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी की टीम किस मामले को लेकर जांच कर रही है और कार्रवाई के दायरे में कौन व्यक्ति है। जांच से जुड़े तथ्यों को लेकर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दुर्ग में भी कार्रवाई की सूचना
रायपुर के साथ दुर्ग में भी ईडी की कार्रवाई की जानकारी मिली है। हालांकि, दुर्ग में टीम ने किस स्थान पर कार्रवाई की और मामला क्या है, इस संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। जांच की वजह और कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जैसे-जैसे मामले में नए तथ्य सामने आएंगे, स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।






