Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बं…
factory robbery case, Accused and Seized Goods(Image Source: Social Media)
factory robbery case, Accused and Seized Goods(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार

Robbery Case: हीरापुर स्थित बंद अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात से पहले एक सप्ताह तक रेकी की थी। पुलिस ने टाटा एस और स्कूटी समेत करीब 17 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

य
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 11:46 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Robbery Case: राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित हीरापुर में बंद पड़ी अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर लाखों रूपए की डकैती की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले करीब एक सप्ताह तक फैक्ट्री की रेकी की थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटा गया सामान और परिवहन में प्रयुक्त वाहन समेत कुल 17 लाख रूपए की संपत्ति बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री वर्ष 2020 से बंद पड़ी है, जहां दिलीप कुमार वर्मा बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
22 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे बाउंड्रीवाल के अंधेरे हिस्से से संदिग्ध को आता देख उसने ललकार लगाई। चेहरे पर कपड़ा बांधे सात से आठ अन्य बदमाश भीतर दाखिल हो गए। उन्होंने गार्ड को बंधक बनाया। तांबे-एल्युमिनियम के तार, कॉपर क्वाइल, प्लेट्स, पैनल कार्ड और नकदी समेटकर फरार हो गए।

एक सप्ताह तक फैक्ट्री की करते रहे रेकी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्धों के आने-जाने के रास्तों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपितों ने वारदात से पहले करीब एक सप्ताह तक फैक्ट्री की रेकी की थी। मुखबिरों से मिली जानकारी और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद सरोना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी निवासी संदीप नेताम (35) पर संदेह गहराया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका भी सामने आई।

संदीप की निशानदेही पर दो साथी गिरफ्तार

पुलिस ने संदीप नेताम की निशानदेही पर अजीत भारती (30) और उमेंद्र ठाकुर उर्फ उमेन (27) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपितों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। संदीप मारपीट और चोरी, उमेंद्र नकबजनी, जबकि अजीत प्रतिबंधात्मक मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें