Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त
W 𝕏 f
होम › खेल › CG News: रायगढ़ की 11 बेटियों का राज्य स्तरीय कबड…
Raigarh girls selected for state-level kabaddi tournament (Image Source: Social Media)
Raigarh girls selected for state-level kabaddi tournament (Image Source: Social Media)
खेल

CG News: रायगढ़ की 11 बेटियों का राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में चयन, बढ़ाया जिले का मान

CG News: रायगढ़ की 14 सदस्यीय जूनियर बालिका कबड्डी टीम में अदाणी फाउंडेशन से प्रशिक्षण लेने वाली 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी पेंड्रा-मरवाही में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 06:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रायगढ़ की ग्रामीण बेटियां अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं, जिला पेंड्रा-मरवाही में आयोजित होने वाली 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए घोषित रायगढ़ की 14 सदस्यीय टीम में अदाणी फाउंडेशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र की इन खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर राज्य स्तर तक अपनी जगह बनाई है।
छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिला कबड्डी संघ पेंड्रा-मरवाही की ओर से यह प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसमें रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में ऋतु सिदार, सरोजनी भारद्वाज, बिंदिया सिदार, अंजू निषाद, अनीता सिदार, माही गुप्ता, रेशमा, लक्ष्मीन यादव, पुष्पा मैत्री, खुशबू बारेठ और गुंजन सिदार शामिल हैं।

35 खिलाड़ियों ने राज्य और 5 ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

अदाणी फाउंडेशन ने वर्ष 2022-23 में ग्रामीण बालिकाओं के लिए कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया था। इसके तहत खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, कोचिंग और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फाउंडेशन के अनुसार, अब तक यहां प्रशिक्षण प्राप्त 35 बालिकाएं राज्य स्तरीय और पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।   

खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की रवानगी के अवसर पर जिला एमेच्योर कबड्डी संघ के सचिव राजेश पटनायक सहित खेल संघ के पदाधिकारी, कोच और खेल प्रेमी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ऑपरेशन एंड प्रोजेक्ट) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों का खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे अंचल के लिए गर्व की बात है। 

खेल के साथ अन्य क्षेत्रों में भी काम

अदाणी फाउंडेशन की ओर से रायगढ़ के ग्रामीण इलाकों में खेलों के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला आजीविका और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। फाउंडेशन का कहना है कि इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें