धमतरी
धमतरी की हर हलचल पर रखें अपनी नजर। शहर से गांव तक की ताजा खबरें, स्थानीय मुद्दे, जनसमस्याएं, विकास की तस्वीर और क्षेत्र से जुड़ी खास घटनाओं की सटीक जानकारी यहां पढ़ें। धमतरी के लोगों से जुड़े हर महत्वपूर्ण विषय को सरल और विश्वसनीय अंदाज में आप तक पहुंचाने की हमारी कोशिश।
कुल 138 खबरें
- सिहावामहानदी का उद्गम
- विंध्यवासिनी (बिलाई माता) मंदिरधमतरी की प्रमुख आस्था-स्थली
Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती
Dhamtari News: चर्रा कच्छारपारा गांव में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच एक बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया। उल्टी-दस्त से परेशान गोपेश कुमार पटेल की मदद के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रयास किया। गांव में पानी भरने और रास्ते बंद होने से परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार
Dhamtari Crime News: पुलिस ने भैंस तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए 5 भैंसों को बरामद किया है। नगरी थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।
Krishna Janmashtami Special: धमतरी में भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ दही हांडी उत्सव
Krishna Janmashtami Special:धमतरी के धड़ी चौक में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्साह के बीच भव्य दही हांडी उत्सव 2026 आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक माहौल के बीच लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिली। दही हांडी उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही।
Dhamtari News: गंगरेल डैम के मुहाने पर जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे लोग, चेतावनी के बावजूद लापरवाही
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले के प्रमुख जलाशयों में तेजी से पानी भर रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ जिला प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है। नदियों और जलाशयों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Dhamtari Snake Bite: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अटंग में जहरीले सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिराज सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। रात में सो रहा था बच्चा बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह रात के समय अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था।
Dhamtari News: कांजी हाउस में मृत गाय मिलने से मचा हड़कंप, गौ सेवकों ने किया प्रदर्शन
Dhamtari News: नगर निगम के कांजी हाउस में मृत गाय मिलने के बाद गौ सेवकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कांजी हाउस में चारे, इलाज और रहने की उचित व्यवस्था नहीं होने तथा परिसर में कीचड़ फैले होने का आरोप लगाया। गौ सेवकों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और गौवंश के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान
Dhamtari News: 5 वर्षीय बच्चे ने खेलते समय बैटरी वाली छोटी LED लाइट निगल ली। लाइट पेट में फंसने के बाद डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बच गई।
Family Genealogy Book: भेंडरी में गायकवाल (कलार) सिन्हा परिवार की वंशावली पुस्तक का हुआ विमोचन
Family Genealogy Book: भेंडरी में गायकवाल (कलार) सिन्हा परिवार की वंशावली पुस्तक का विमोचन हुआ, जिसमें परिवार के इतिहास, पूर्वजों और विरासत को संजोया गया है।
Dhamtari crime news: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो युवक गिरफ्तार
Dhamtari crime news: जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Singing Idol Dhamtari: 30 अगस्त को सजेगा छत्तीसगढ़ी गायन का मंच, विजेता को मिलेंगे ₹11 हजार
Singing Idol Dhamtari: में 30 अगस्त को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी गायन प्रतियोगिता ‘सिंगिंग आइडल अवॉर्ड 2026’ आयोजित होगी। प्रतियोगिता के विजेता को ₹11 हजार का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।
Singing Idol: 30 अगस्त को सजेगा सिंगिंग आइडल 2026 का मंच, विजेता को मिलेंगे 11 हजार रुपये
Singing Idol: धमतरी में 30 अगस्त को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी गायन प्रतियोगिता ‘सिंगिंग आइडल 2026’ आयोजित होगी। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये है।
SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार
SBI Kiosk Fraud: धमतरी के ग्राम कोर्रा में SBI कियोस्क संचालक पर ग्रामीण ग्राहकों की करीब 1.75 करोड़ रुपये की रकम खातों में जमा नहीं करने का आरोप है। शिकायत के बाद संचालक फरार है और पुलिस बैंक रिकॉर्ड व लेनदेन की जांच कर उसकी तलाश कर रही है।