Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
ED EOW Raid:  रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Simga Bus Truck Accident: सड़क सुरक्षा की खुली पोल, सिमगा के पास बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत Viral Reel Case: जेल से छूटते ही थार से रॉबिनहुड एंट्री पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले दो युवक पहुंचे सलाखों के पीछे Bilaspur Cyber Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सीए छात्र से 8 लाख रुपये की ठगी, प्लेटिनम प्लान के जाल में फंसाया युवक Narayanpur Cyber Crime: अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरोह पुलिस की गिरफ्त में ED EOW Raid:  रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Simga Bus Truck Accident: सड़क सुरक्षा की खुली पोल, सिमगा के पास बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत Viral Reel Case: जेल से छूटते ही थार से रॉबिनहुड एंट्री पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले दो युवक पहुंचे सलाखों के पीछे Bilaspur Cyber Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सीए छात्र से 8 लाख रुपये की ठगी, प्लेटिनम प्लान के जाल में फंसाया युवक Narayanpur Cyber Crime: अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरोह पुलिस की गिरफ्त में
W 𝕏 f
होम › भाजपा › Durg BJP Padyatra: आज भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्श…
SIR Awareness March Today (Image Source: social media)
SIR Awareness March Today (Image Source: social media)
भाजपा

Durg BJP Padyatra: आज भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जेपी नड्डा और सीएम साय की मौजूदगी में निकलेगी SIR पदयात्रा

Durg BJP Padyatra: दुर्ग में आज SIR जागरूकता को लेकर भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। जेपी नड्डा और CM विष्णुदेव साय शामिल होंगे। शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 09:08 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Durg BJP Padyatra: लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में मुख्य रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत राज्य के कई शीर्ष भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि भी मंच साझा करेंगे।

दोपहर 3 बजे महेश कॉलोनी से होगी शुरुआत 

तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे महेश कॉलोनी में एक जनसभा के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। सभा के तुरंत बाद भव्य पदयात्रा रवाना होगी, जो लगभग एक किलोमीटर का मार्ग तय करते हुए महेश चौक पहुंचेगी। महेश चौक पर पदयात्रा का समापन होगा, जिसके बाद पुनः एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता को संबोधित करेंगे और SIR प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।

मतदाता सूची की शुद्धता पर रहेगा मुख्य फोकस 

भाजपा का कहना है कि इस पदयात्रा का मुख्य मकसद आम नागरिकों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के प्रति जागरूक करना है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, जबकि अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाना आवश्यक है। प्रक्रिया को लेकर आम जनता में किसी प्रकार का भ्रम या गलतफहमी न फैले, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधे लोगों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है।

कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, जनसंपर्क तेज 

आयोजन को सफल बनाने के लिए हाल ही में दुर्ग में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की एक समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें यात्रा की पूरी रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ भीड़ जुटाने, जनसंपर्क और व्यवस्था संचालन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

वीआईपी मूवमेंट और भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। आज दुर्ग शहर में दिनभर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आमतौर पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच नो-एंट्री में दी जाने वाली ढील भी आज लागू नहीं होगी।

इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा कड़ा पहरा:

  • गुरुद्वारा तिराहा, उतई तिराहा-जेल तिराहा

  • महाराजा चौक, पोटिया चौक, अंडा चौक

  • पुलगांव चौक, अंजोरा बाईपास और नयापारा महमारा रोड

इसके अलावा कुम्हारी से नेहरू नगर चौक होते हुए महेश कॉलोनी तक के मार्ग पर सख्त पाबंदी रहेगी। इस रूट पर सड़कों के किनारे भारी वाहन खड़े करने तथा ठेले-दुकानें लगाने पर भी रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को असुविधा से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें