Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Simga Bus Truck Accident: सड़क सुरक्षा की खुली पोल, सिमगा के पास बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत Viral Reel Case: जेल से छूटते ही थार से रॉबिनहुड एंट्री पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले दो युवक पहुंचे सलाखों के पीछे Bilaspur Cyber Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सीए छात्र से 8 लाख रुपये की ठगी, प्लेटिनम प्लान के जाल में फंसाया युवक Narayanpur Cyber Crime: अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरोह पुलिस की गिरफ्त में Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Simga Bus Truck Accident: सड़क सुरक्षा की खुली पोल, सिमगा के पास बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत Viral Reel Case: जेल से छूटते ही थार से रॉबिनहुड एंट्री पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले दो युवक पहुंचे सलाखों के पीछे Bilaspur Cyber Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सीए छात्र से 8 लाख रुपये की ठगी, प्लेटिनम प्लान के जाल में फंसाया युवक Narayanpur Cyber Crime: अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरोह पुलिस की गिरफ्त में
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Viral Reel Case: जेल से छूटते ही थार से रॉबिनहुड …
Police action in the viral reel case (Image Source: social media)
Police action in the viral reel case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Viral Reel Case: जेल से छूटते ही थार से रॉबिनहुड एंट्री पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले दो युवक पहुंचे सलाखों के पीछे

Viral Reel Case: बिलासपुर में जेल से छूटे साथी का थार से स्वागत कर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थार वाहन भी जब्त किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 08:40 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Viral Reel Case: कानून के हाथों से कोई नहीं बच सकता, फिर चाहे सोशल मीडिया पर भौकाल चमकाने की कितनी भी कोशिश क्यों न कर ली जाए। बिलासपुर में जेल से छूटकर आए अपने साथी का ग्रैंड वेलकम करना और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालना दो युवकों को भारी पड़ गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी जब्त कर ली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सक्षम ध्रुव नाम का युवक हाल ही में दुर्गा विसर्जन के दौरान हाथ में धारदार हथियार लेकर घूम रहा था। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उसका किसी से विवाद हुआ और उसने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सक्षम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जेल के बाहर बनाई रील, थार से पहुंचे थे स्वागत करने 

सक्षम को जब अदालत से जमानत मिली और वह जेल से बाहर आया, तो उसके दोस्त साहिल केंवट और अन्य साथी महिंद्रा थार से उसका स्वागत करने सेंट्रल जेल के बाहर पहुंच गए। युवकों ने न सिर्फ जेल परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर हुड़दंग मचाया, बल्कि सक्षम की रिहाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जेल परिसर के ठीक बाहर इस तरह वीडियो बनाकर कानून को ठेंगा दिखाने की कोशिश को बिलासपुर पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया।

पुलिस की सख्ती के बाद मांगी माफी 

मामला संज्ञान में आते ही एएसपी पंकज पटेल के निर्देशन में सिविल लाइन पुलिस ने जाल बिछाकर सक्षम ध्रुव और साहिल केंवट को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर थार वाहन को जब्त कर लिया है। थाने पहुंचते ही सोशल मीडिया का यह 'टशन' काफूर हो गया। पुलिस की कड़ाई के सामने दोनों युवकों ने अपनी गलती मानते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में कभी ऐसी हरकत न करने की कसम खाई।
पुलिस की चेतावनी: 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज पटेल ने स्पष्ट लहजे में कहा है कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और सोशल मीडिया पर इस तरह से अपराधियों का महिमामंडन (ग्लोरीफिकेशन) किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें