"बिलासपुर पुलिस" के लिए 19 परिणाम मिले
बिलासपुर
रिश्वत का आरोप : बिलासपुर पुलिस पर सवाल, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य पर तीन आरोपियों को छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है।
बिलासपुर
Viral Reel Case: जेल से छूटते ही थार से रॉबिनहुड एंट्री पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले दो युवक पहुंचे सलाखों के पीछे
Viral Reel Case: बिलासपुर में जेल से छूटे साथी का थार से स्वागत कर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थार वाहन भी जब्त किया है।
बिलासपुर
Bilaspur Theft Case: चोरी गिरोह का पर्दाफाश, क्रेटा-बुलेट समेत लाखों का सामान जब्त
Bilaspur Theft Case: पुलिस और एसीसीयू ने दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्रेटा कार, बुलेट, अन्य मोटरसाइकिल, करीब 6 लाख रुपए के जेवरात और नकदी जब्त की है।
बिलासपुर
Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट
Drug Disposa: बिलासपुर पुलिस ने 61 NDPS मामलों में जब्त गांजा, नशीली गोलियां, इंजेक्शन और कफ सिरप समेत मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया।
बिलासपुर
Bilaspur E-Rickshaw: यात्रियों के लिए बड़ी पहल, अब क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी, शाम 3 बजे से शुरुआत
Bilaspur E-Rickshaw: पुलिस जिले के ई-रिक्शों के लिए डिजिटल पंजीकरण और QR Code आधारित पहचान प्रणाली लागू करने जा रही है। हर ई-रिक्शा को यूनिक डिजिटल ID और QR Code दिया जाएगा। स्कैन करते ही यात्री चालक और वाहन की जरूरी जानकारी देख सकेंगे और इसे अपने परिजनों के साथ शेयर भी कर पाएंगे।
बिलासपुर
साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर, होल्ड कराई गई रकम जल्द होगी वापस
बिलासपुर रेंज में साइबर ठगी के मामलों की समीक्षा के दौरान आईजी राम गोपाल गर्ग ने 15 दिनों से अधिक समय से लंबित होल्ड रकम के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। फर्जी SIM, म्यूल अकाउंट और ठगी में इस्तेमाल डिजिटल माध्यमों पर भी कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।
बिलासपुर
83 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसएसपी बोले- बेहतर काम से बढ़ती है वर्दी की शान
पुलिस लाइन के चेतना हाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग की सराहना की। समारोह में पुलिस परिवारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
बिलासपुर
15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त
स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर पुलिस, GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया। साउथ बिहार एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान धारदार हथियार बरामद किए गए। देवघर से हथियार लाए जाने की सूचना के बाद सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।
बिलासपुर
कार्रवाई : सिरगिट्टी में शराब के पैसे को लेकर विवाद, चाकू-तलवार के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
बिलासपुर
एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से आकर शहर में किराए पर रहते थे और रेकी के बाद सुबह अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर वारदात करते थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई, जबकि मामले में 3 आरोपी अभी भी फरार हैं।
बिलासपुर
फर्जीवाड़ा बेनकाब : फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के तोरवा में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए खुद को ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजे, जिसका पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद भंडाफोड़ कर दिया है। आरोपी युवती (प्रीति सूर्यवंशी) ने 1 जनवरी 2026 को शिकायत की थी कि संजय रात्रे नाम का युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। लेकिन जब संजय ने 15 मई 2026 को अपने नाम से फर्जी आईडी चलने की शिकायत दर्ज कराई, तो साइबर सेल की जांच में पता चला कि दोनों आईडी खुद युवती ही चला रही थी।
बिलासपुर
खेल : बुजुर्ग व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ₹2.50 लाख उड़ाए
पुलिस की कार्रवाई: पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का बारीकी से विश्लेषण किया। इस तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया।