Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बिलासपुर एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड …
चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING बिलासपुर

एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से आकर शहर में किराए पर रहते थे और रेकी के बाद सुबह अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर वारदात करते थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई, जबकि मामले में 3 आरोपी अभी भी फरार हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 12:29 PM
बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने शहर में लगातार महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने ओडिशा और बिलासपुर से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले शहर में किराए का ठिकाना बनाते थे और फिर विभिन्न इलाकों की रेकी कर महिलाओं की दिनचर्या पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही वे बिना नंबर वाली स्कूटी से पहुंचकर गले से सोने की चेन झपट लेते और फरार हो जाते थे।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में सुबह के समय महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही थीं। जांच में सामने आया कि एक बाइकर्स गैंग सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरोह ने शहर में कम से कम तीन घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज से खुला राज

वारदातों के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध बिना नंबर की स्कूटी दिखाई दी। इसी दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर चेन लूटने और तोरवा क्षेत्र में हुई समान घटना के फुटेज का मिलान किया गया। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को यह स्पष्ट हो गया कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी विशेष रूप से उन महिलाओं को निशाना बनाते थे जो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलती थीं, घर के बाहर सफाई करती थीं या किसी समय अकेली होती थीं। गिरोह के सदस्य पहले इलाके की बारीकी से रेकी करते थे। इसके बाद संभावित शिकार की दिनचर्या को समझकर सही मौके का इंतजार करते और कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

स्थानीय युवक की मदद से चल रहा था नेटवर्क

जांच के दौरान पुलिस सिरगिट्टी के गणेश नगर निवासी नवीन साहू तक पहुंची। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने ओडिशा निवासी साथियों को बिलासपुर बुलाया था। वह उन्हें ठहराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जरूरी जानकारी और सहयोग भी उपलब्ध कराता था।

नवीन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह केवल बिलासपुर में ही सक्रिय नहीं था। आरोपी विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय संपर्कों की मदद से अस्थायी ठिकाना बनाते थे और वहां भी इसी तरह महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गईं

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई तीन वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके खिलाफ लूट और चेन स्नैचिंग के अलावा संगठित अपराध तथा आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। वारदात में उपयोग की गई बिना नंबर वाली सफेद स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। वहीं फरार तीन आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • शिव सिंह (28), सुंदरगढ़, ओडिशा
  • शक्ति प्रसाद (20), सुंदरगढ़, ओडिशा
  • नवीन साहू (32), सिरगिट्टी, बिलासपुर
  • प्रमोद सिंह (30), सुंदरगढ़, ओडिशा
  • अतुल मुंडा (18), ओडिशा
  • बसंता खड़िया (20), संबलपुर, ओडिशा
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें