राजनीति
कुल 382 खबरें
BJP Mahasamund: 31 अक्टूबर को भाजपा की विशाल रैली, नयापारा में हुई बैठक
BJP Mahasamund: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली की तैयारियों को लेकर वार्ड क्रमांक 6 नयापारा में बैठक आयोजित की गई।
Supreme Court Notice: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी
Supreme Court Notice: राहुल गांधी के खिलाफ एक महिला पत्रकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि मार्च के दौरान धक्का लगने से वह घायल हो गई थीं। अदालत ने मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।
Pappu Yadav Viral Video: जवान को धक्का देते पप्पू यादव का वीडियो वायरल, पूर्व DGP ने की कार्रवाई की मांग
Pappu Yadav Viral Video: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सुरक्षा में तैनात जवान को कथित तौर पर धक्का देते नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई और सांसद की सुरक्षा की समीक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि वीडियो मधेपुरा के खुर्दा गांव में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का है। हालांकि, इस मामले पर पप्पू यादव और बिहार पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Raipur News: भाजपा की सियासी हलचल तेज, स्मृति ईरानी कर रहीं बैठकें
Raipur News: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठकों का दौर जारी है। विधायकों और सांसदों के साथ बैठक में पार्टी संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद मंत्रिमंडल, कोर ग्रुप और विचार परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं।
Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त
Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े 2018 के मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है। बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। कई वर्षों तक चली सुनवाई के बाद अदालत का यह फैसला आया है। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अचानक ब्रेक लगने से यह हादसा हुआ। राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए हैं, जबकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वह मानहानि मामले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे।
Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव
Jamia Millia Islamia News: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, छात्र संगठन SFI ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वर्ष 2006 के बाद से विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। फिलहाल चार छात्र भूख हड़ताल पर हैं और प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन कर दी हैं।
AISA President Neha Bora: पीस बॉन्ड भरने से किया इनकार, अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी
AISA President Neha Bora: दिल्ली में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और पुलिस प्रशासन के बीच पीस बॉन्ड को लेकर विवाद गहरा गया है। दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद नेहा ने पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। 16 अक्टूबर को छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उन्हें 10 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने और एक जमानतदार पेश करने का नोटिस दिया था। हाईकोर्ट ने मजिस्ट्रेट की कार्रवाई को उचित आधारों पर आधारित माना। वहीं, नेहा बोरा अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी कर रही हैं।
Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल
Chhattisgarh Smart Meter: छत्तीसगढ़ में करीब 4,000 उच्च दाब (HT) औद्योगिक उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिना ओपन टेंडर के यह काम टाटा पावर को सौंपने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने पावर कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और प्रस्तावित प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस ने मौजूदा AMR सिस्टम का हवाला देते हुए हितों के टकराव की आशंका जताई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं माने जाने पर ऊर्जा मंत्री, राज्यपाल और हाई कोर्ट का रुख किया जाएगा।
INDIA Alliance Rally: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के व्यापारियों की बढ़ी चिंता, रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली स्थगित करने की मांग
INDIA Alliance Rally: दिवाली से पहले दिल्ली के व्यापारियों ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन की महारैली की तारीख बदलने की मांग की है। CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली दिवाली और भाई दूज के बाद आयोजित करने का अनुरोध किया है। व्यापारियों को आशंका है कि ट्रैफिक जाम और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। CTI ने करीब 10,000 करोड़ रुपये के संभावित नुकसान का अनुमान जताया है।
Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में
Jamia Millia Islamia University: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच दीवारों पर विवादित नारे लिखे मिलने से तनाव बढ़ गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नारों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 23 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्र 2026-27 सत्र के लिए छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और प्रदर्शन के दौरान की गई अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
Neha Bora: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज, 10 हजार का पीस बॉन्ड भरने का आदेश
Neha Bora: दिल्ली हाईकोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने उन्हें ₹10,000 का पीस बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया। यह मामला 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा मार्च के दौरान पुलिस हिरासत और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी नोटिस से जुड़ा है। कोर्ट ने प्रशासन को मामले से संबंधित सभी कानूनी दस्तावेज नेहा बोरा को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।