राजनीति
कुल 382 खबरें
Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज
Bihar Politics: जेडीयू विधायक अनंत सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तनातनी की चर्चा तेज हो गई है। निशांत कुमार के चुनाव प्रचार पर अनंत सिंह की आपत्ति और उनके पुराने संबंधों को लेकर दिए गए बयानों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। विधान परिषद चुनाव के बीच इस घटनाक्रम से जेडीयू के अंदरूनी समीकरणों पर सवाल उठ रहे हैं।
Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र जल्द? महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकता है बड़ा फैसला
Parliament Special Session: केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर की शुरुआत में होने वाले इस 2-3 दिवसीय सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। हालांकि, सत्र की तारीख और एजेंडे को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Delhi Congress protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बवाल, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया
Delhi Congress protest: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच NSUI कार्यकर्ता और महिला पुलिसकर्मी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दिया। तड़के पुलिस ने उदयभानु चिब, श्रीनिवास बीवी समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
Neha Bora Statement: बांग्लादेश में तख्तापलट करने वाले छात्र आंदोलन से प्रेरणा की बात कर घिरीं नेहा बोरा, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Neha Bora Statement: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा बांग्लादेश के छात्र आंदोलन पर दिए गए अपने संदेश को लेकर राजनीतिक विवाद में आ गई हैं। 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जारी संदेश में उन्होंने वहां के युवाओं के संघर्ष की सराहना की और भारतीय युवाओं से उनके आंदोलन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेहा बोरा के बयान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
NSUI Protest: हिरासत के दौरान गंभीर दुर्व्यवहार का आरोप, राहुल गांधी बोले-हिंसा करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा
NSUI Protest: दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं ने हिरासत के दौरान दिल्ली पुलिस पर कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए घटना से जुड़े डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने की अपील की। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने का इंतजार है।
Jantar Mantar Protest: CJP के दो नेता तिहाड़ भेजे गए, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने की कोशिश के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की खबर है। इस कार्रवाई पर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस की कार्रवाई को निषेधाज्ञा के उल्लंघन से जुड़ा बताया गया है।
CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार
CJP Leaders Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रवेश कर तिरंगा फहराने के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया है। पार्टी के मुताबिक, आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है। CJP ने पुलिस पर कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने और नेताओं को वकील से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है।
Uttar Pradesh Election: BJP का प्लान 403, OBC और अति पिछड़े वर्गों तक पहुंच बनाने की तैयारी
Uttar Pradesh Election: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘प्लान 403’ के तहत OBC और अति पिछड़ी जातियों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी की है। सरदार पटेल जयंती पर कार्यक्रमों, मंडल सम्मेलनों और यादव मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर भी जोर दिया जा रहा है।
Jantar Mantar Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, पुलिस ने थमाया तीन नए मैदानों का विकल्प
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस की नई पाबंदियों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया।
Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां
Supreme Court News: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ विपक्ष की याचिका को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 कमियां बताते हुए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। वकालतनामे पर नेताओं के हस्ताक्षर, पहचान पत्र, कोर्ट फीस और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी आपत्तियां उठाई गई हैं।
Durg Municipal Elections: सियासी सरगर्मी तेज, भिलाई-रिसाली समेत 4 निकायों में प्रशासनिक घेराबंदी मजबूत
Durg Municipal Elections: दिसंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और जामुल में चुनावी रणनीति बनाने के साथ मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम जारी है। 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने की जानकारी दी गई है। वहीं, चुनाव की आहट के बीच पार्षदों की सक्रियता बढ़ने लगी है।
Delhi Protest: आज INDIA गठबंधन का मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Delhi Protest: INDIA गठबंधन के मार्च और CJP के प्रदर्शन के ऐलान के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। खबर के मुताबिक, छह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखने तथा यातायात में बदलाव की व्यवस्था की गई है।