Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी IGKV Student Protest: परीक्षा प्रणाली और ईयर बैक नियम के खिलाफ प्रशासनिक भवन घेरेंगे छात्र Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी IGKV Student Protest: परीक्षा प्रणाली और ईयर बैक नियम के खिलाफ प्रशासनिक भवन घेरेंगे छात्र Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की य…
14 flaws have come to light in the SIR petition filed in the Supreme Court (Image Source: social media)
14 flaws have come to light in the SIR petition filed in the Supreme Court (Image Source: social media)
🔴 BREAKING कांग्रेस Featured

Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां

Supreme Court News: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ विपक्ष की याचिका को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 कमियां बताते हुए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। वकालतनामे पर नेताओं के हस्ताक्षर, पहचान पत्र, कोर्ट फीस और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी आपत्तियां उठाई गई हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 08:05 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Supreme Court News: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार का दिन राजनीतिक गहमागहमी से भरा रहा। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने सड़कों पर उतरकर सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकाला, वहीं दूसरी ओर कानूनी मोर्चे पर विपक्ष को एक बड़ा झटका लगा है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका को रजिस्ट्री ने सूचीबद्ध (लिस्ट) करने से इनकार कर दिया। तकनीकी जांच के दौरान इस याचिका में एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 14 कमियां पाई गई हैं।

वकालतनामे पर 9 प्रमुख नेताओं के दस्तखत गायब 

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा उठाई गई आपत्तियों में सबसे प्रमुख मुद्दा वकालतनामे से जुड़ा है। नियम के अनुसार, वकालतनामा वह कानूनी दस्तावेज होता है जिसके जरिए याचिकाकर्ता वकील को अदालत में अपनी पैरवी करने का आधिकारिक अधिकार देता है। अदालत की जांच में पाया गया कि याचिका में शामिल 9 प्रमुख विपक्षी नेताओं के हस्ताक्षर ही गायब थे। इनमें अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, सौगत रॉय, एम ए बेबी, डी राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले और ईटी मोहम्मद बशीर शामिल हैं। 

खड़गे का पहचान पत्र और फीस भी अधूरी 

रजिस्ट्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पहचान पत्र की प्रति (ID Proof) पर भी आपत्ति जताई है। अदालत ने खड़गे के पहचान पत्र की एक बिल्कुल साफ और आसानी से पढ़ी जा सकने वाली प्रति जमा करने को कहा है। इसके अलावा, याचिका दाखिल करने की तय फीस में भी 220 रुपये की कमी पाई गई।

व्यक्तिगत चुनाव आयुक्तों को पक्षकार बनाने पर सवाल 

संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल इस याचिका में चुनाव आयोग के साथ-साथ चुनाव आयुक्तों को भी व्यक्तिगत तौर पर प्रतिवादी (Respondent) बनाया गया है। इस पर रजिस्ट्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल उठाया है कि चुनाव आयुक्तों को व्यक्तिगत रूप से इसमें पक्षकार क्यों बनाया गया?

सॉफ्ट कॉपी और जरूरी दस्तावेज भी मांगे 

रजिस्ट्री ने याचिकाकर्ताओं को 24 जून 2025 के पुराने फैसले की प्रतियां और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं के नामों से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट सॉफ्ट कॉपी में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अब जब तक इन सभी कानूनी और तकनीकी खामियों को दुरुस्त करके याचिका दोबारा दाखिल नहीं की जाती, तब तक सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई नहीं करेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें