"गंभीर शिकायत" के लिए 12 परिणाम मिले
शिक्षा
Student Protest: एकलव्य छात्रावास में खाने में कीड़े, शौचालयों की बदहाल स्थिति, प्राचार्या समेत 3 को हटाने की मांग
Student Protest: कोंडागांव के एकलव्य आवासीय विद्यालय शामपुर में खराब भोजन, साफ-सफाई और छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
रायपुर
Raipur Breaking News: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दी दोबारा गिरफ्तारी की इजाजत
Raipur Breaking News: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को फिर से हिरासत में लेने की अनुमति दे दी है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान
Eklavya Sports Complex Jawanga: 150 से अधिक आदिवासी खिलाड़ियों ने खेल सामग्री, डाइट, मैदान की लाइट व्यवस्था और हॉस्टल सुविधाओं को लेकर शिकायतें की हैं। खिलाड़ियों ने जरूरी संसाधनों की कमी और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई है।
सेहत
Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
Amity University Raipur: मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने गंभीर शिकायतें की हैं। छात्रों का आरोप है कि खाने में कई बार इल्ली और बरसाती कीड़े मिले हैं। उन्होंने सफाई, खाद्य गुणवत्ता जांच और सख्त हाइजीन व्यवस्था की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की चेतावनी दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
महिला शिक्षिकाओं की शिकायत पर प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भरूहीबांस पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता को दो महिला शिक्षिकाओं की गंभीर शिकायतों के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिकाओं ने अनुचित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक ने कार्रवाई की।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कागजों में भर्ती मरीज : आयुष्मान योजना के नाम पर खेल? कागजों में 29 मरीज, मौके पर मिले सिर्फ 20
अंबिकापुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच के दौरान रिकॉर्ड और मौके पर भर्ती मरीजों की संख्या में अंतर मिला, जिसके बाद पांच अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया। हालांकि कार्रवाई को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं।
अन्य
तमिलनाडु में बड़ा सियासी भूचाल : विजय की सरकार गिराने की साजिश, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट के लिए टीवीके विधायक को 35 करोड़ का ऑफर
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के विधायक एन इलैयाराजा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट देने के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार डीएमके नेता सेंथिल बालाजी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
रायपुर संभाग
आबकारी विभाग : आदिवासी परिवारों के साथ अन्याय का आरोप, आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
कबीरधाम में बैगा आदिवासी समाज ने आबकारी विभाग के दो अधिकारियों पर झूठे मामलों में फंसाने और कथित अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं आबकारी विभाग ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आगे कदम उठाने की बात कही है।
बिलासपुर
कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित
बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ सहायक शिक्षिका एलबी सुपर्णा टेंगवार को छात्रों, पालकों और सहकर्मी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिकायतों के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।
रायपुर
रायपुर : हांडी तालाब में गंदगी और जलकुंभी पर निगम की बड़ी कार्रवाई, कुछ ही घंटों में बदली तस्वीर
रायपुर के तात्यापारा स्थित हांडी तालाब में गंदगी और जलकुंभी फैलने की शिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 ने त्वरित कार्रवाई की। जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा और जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और लगभग 15 सफाई कर्मियों की विशेष गैंग ने तालाब में सफाई अभियान चलाया। कुछ ही घंटों में जलकुंभी और गंदगी हटाकर तालाब की स्थिति में सुधार किया गया।
रायपुर
ऑन द स्पॉट एक्शन : तिल्दा-नेवरा में बिफरे मंत्री और सांसद, किसान को परेशान करने पर पटवारी 1 घंटे में सस्पेंड
तिल्दा-नेवरा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक किसान की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के निर्देश दिए। किसान को अपनी जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खाकी पर आरोप : बिल्हा पुलिस पर समझौता कराने के लिए धमकाने और SC-ST एक्ट में फंसाने की साजिश का आरोप
छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पहले दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझौता करने का दबाव बना रही है और SC-ST एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज करने की धमकी दे रही है। पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।