Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खाकी पर आरोप : बिल्हा पुलिस पर समझौता कराने के लि…
SC-ST एक्ट लगाने की धमकी देने का आरोप
SC-ST एक्ट लगाने की धमकी देने का आरोप

खाकी पर आरोप : बिल्हा पुलिस पर समझौता कराने के लिए धमकाने और SC-ST एक्ट में फंसाने की साजिश का आरोप

छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पहले दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझौता करने का दबाव बना रही है और SC-ST एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज करने की धमकी दे रही है। पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

प्रकाशित: 14 May 2026, 07:47 AM · अपडेट: 15 May 2026, 08:11 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

न्यायधानी के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिसिया कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्राम मोहतरा निवासी आयुष बरगाह और राजेश बरगाह ने बिल्हा थाने में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना और डराने-धमकानी का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस उन्हें न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों से समझौता करने के लिए मजबूर कर रही है।

इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ितों ने बुधवार (13 मई 2026) को कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जेल जाना तय है, समझौता कर लो

शिकायत के अनुसार, आयुष और राजेश ने पहले हुई एक मारपीट की घटना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ितों का आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय थाने के तीन पुलिसकर्मी—प्रधान आरक्षक अमर सिंह चंद्रा, मुकेश दिव्या और प्रताप साहू—उन्हें ही डरा रहे हैं।

"पुलिसकर्मी बार-बार घर आकर और थाने बुलाकर यह धमकी दे रहे हैं कि यदि समझौता नहीं किया, तो उन पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया जाएगा और उनका जेल जाना तय है।" — पीड़ित पक्ष

घर पहुंचकर दी जा रही है धमकी

मामला केवल थाने तक सीमित नहीं है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि ये पुलिसकर्मी उनके घर तक पहुंच रहे हैं और पुराने विवादों का हवाला देकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि बातचीत के दौरान जातिगत टिप्पणियों और संदर्भों का उपयोग कर परिवार को मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि:

  • बिल्हा थाने के संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच शुरू की जाए।

  • पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियों पर रोक लगाई जाए।

  • मूल मारपीट के मामले में निष्पक्ष विवेचना कर दोषियों को सजा दी जाए।


बिलासपुर पुलिस के लिए चुनौती: अब देखना यह होगा कि इस गंभीर शिकायत के बाद जिला पुलिस प्रशासन अपने ही विभाग के कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करता है, ताकि आम जनता का खाकी पर भरोसा बना रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें