Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: सबसे बड़ा सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से भारत लाई CBI, रायपुर कोर्ट में आज होगी पेशी TI Dilip Puri: अवैध शराब तस्करों का पीछा कर रहे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत Patwari Protest: हड़ताल पर प्रशासन सख्त, पटवारी संघ अध्यक्ष निलंबित, सैकड़ों थमाए नोटिस Ganja Smuggling: एनएच-53 पर पकड़ाया 3.5 लाख का अवैध गांजा, नागपुर का तस्कर गिरफ्तार Bhanwarpur Theft: क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी, ग्रामीणों में फैली दहशत Mahadev Betting App: सबसे बड़ा सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से भारत लाई CBI, रायपुर कोर्ट में आज होगी पेशी TI Dilip Puri: अवैध शराब तस्करों का पीछा कर रहे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत Patwari Protest: हड़ताल पर प्रशासन सख्त, पटवारी संघ अध्यक्ष निलंबित, सैकड़ों थमाए नोटिस Ganja Smuggling: एनएच-53 पर पकड़ाया 3.5 लाख का अवैध गांजा, नागपुर का तस्कर गिरफ्तार Bhanwarpur Theft: क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी, ग्रामीणों में फैली दहशत
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › MSc Nursing Admission: आज से शुरू होगी ऑनलाइन आवे…
Online applications for nursing admission have begun (Image Source: AI Photo)
Online applications for nursing admission have begun (Image Source: AI Photo)
शिक्षा Featured

MSc Nursing Admission: आज से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जानें जरूरी तारीखें और नियम

छत्तीसगढ़ में MSc Nursing Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 नवंबर शाम 5 बजे तक www.cgdme.in पर आवेदन कर सकेंगे। सामान्य और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये, जबकि SC-ST वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित है। इस बार आवेदन के साथ ही पसंदीदा नर्सिंग कॉलेजों की च्वाइस फिलिंग भी करनी होगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 10:03 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MSc Nursing Admission: छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के इच्छुक युवाओं के लिए अहम अपडेट है। सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज, 2 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम से शुरू होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना और पूरी समय-सारणी जारी कर दी गई है। यदि आप भी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आवेदन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात और तारीख को यहाँ विस्तार से समझ सकते हैं।

आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखें

  • ऑनलाइन पंजीयन की शुरुआत: 2 नवंबर (दोपहर 2 बजे से)

  • आवेदन की अंतिम तारीख: 8 नवंबर (शाम 5 बजे तक)

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.cgdme.in

कितना लगेगा आवेदन और संशोधन शुल्क?

श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क अलग-अलग तय किया गया है:

  • अनारक्षित (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹1,000

  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST): ₹500

यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो छात्र ₹500 का संशोधन शुल्क देकर अंतिम तिथि तक उसमें सुधार कर सकेंगे। हालांकि, एक बार पंजीयन के दौरान जो मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर दी जाएगी, उसमें बाद में बदलाव करने की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी। इसलिए फॉर्म भरते समय संपर्क विवरण बहुत सावधानी से दर्ज करें।

इस बार का सबसे बड़ा बदलाव: आवेदन के साथ ही करनी होगी च्वाइस फिलिंग 

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया है। इस सत्र में अभ्यर्थियों को अलग से च्वाइस फिलिंग का समय नहीं दिया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि फॉर्म भरते समय ही आपको अपनी पसंद के नर्सिंग कॉलेजों का चयन करना होगा। विभाग ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले कॉलेजों की सूची, प्रवेश नियमों, आरक्षण के प्रावधानों, काउंसिलिंग प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी जुटा लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की दुविधा न हो। काउंसिलिंग और सीट आवंटन से जुड़ी आगे की हर नई जानकारी समय-समय पर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें