Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Fraud Case: साधु के भेष में आए ठग, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ले उड़े 150 ग्राम सोना Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Raipur Fraud Case: साधु के भेष में आए ठग, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ले उड़े 150 ग्राम सोना Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Jashpur Eklavya School: आदिवासी छात्रों को मिलेगी…
Jashpur Eklavya School Building( Image Source: dpr)
Jashpur Eklavya School Building( Image Source: dpr)
राज्य सरकार

Jashpur Eklavya School: आदिवासी छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की नई सुविधा

Jashpur Eklavya School: फरसाबहार और कांसाबेल के ढुढरूडांड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए सर्वसुविधायुक्त भवनों का निर्माण जारी है। यहां विद्यार्थियों को कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी।

क
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 03:40 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jashpur Eklavya School: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। फरसाबहार और कांसाबेल विकासखंड के ढुढरूडांड में सर्वसुविधायुक्त विद्यालय परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इनके पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आवासीय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर, खेल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।
नए भवनों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के साथ उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के बीच अध्ययन करने के साथ अपनी प्रतिभा और कौशल को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

बटाईकेला से नए सर्वसुविधायुक्त परिसर में संचालित होगा विद्यालय

कांसाबेल क्षेत्र में वर्तमान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन बटाईकेला में किया जा रहा है। नए परिसर का निर्माण पूर्ण होने के बाद विद्यालय को विस्तृत एवं आधुनिक भवन में संचालित किया जाएगा। नए परिसर में कक्षाओं के साथ प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर आधारित शिक्षण, छात्रावास और खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, पठन-पाठन तथा खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। नए भवनों के तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को एक ही परिसर में शिक्षा, आवास, भोजन, खेल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का अनुकूल वातावरण तैयार होने के साथ उनके शैक्षणिक, रचनात्मक और सह-पाठ्यचर्या कौशल के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

जशपुर में शिक्षा अधोसंरचना को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में शिक्षा अधोसंरचना के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण आदिवासी विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन परिसरों में विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे जिले के दूरस्थ अंचलों के आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर आधार तैयार होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें