Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › जशपुर › Ganja Smuggling: शराब की खाली बोतलों के नीचे छिपा…
632 kg of cannabis seized in Jashpur(image source social media )
632 kg of cannabis seized in Jashpur(image source social media )
जशपुर

Ganja Smuggling: शराब की खाली बोतलों के नीचे छिपाया था 6 क्विंटल गांजा

Ganja Smuggling: जशपुर पुलिस ने लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर एक मिनी ट्रक से 632 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को खाली शराब की बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाया था। मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

ग
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 04:05 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जशपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 632 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करी के लिए गांजे को खाली शराब की बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी विनोद कुमार गुप्ता (42) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर वाहन की जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद मिनी ट्रक की तलाशी ली गई।

20 बोरियों में मिले 597 पैकेट

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर की सुबह एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839 को रोका गया। ट्रक के ऊपर खाली शराब की बोतलों से भरी बोरियां रखी थीं। पुलिस ने जब इन बोरियों को हटाकर नीचे जांच की तो टेप से लिपटे पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर उनमें गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, कुल 20 बोरियों से 597 पैकेट मिले। इनका कुल वजन 632 किलो 380 ग्राम बताया गया है। चालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहा था गांजा

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजे की खेप ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से खरीदा गया था और इसे उत्तर प्रदेश में किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 3 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपए बताई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक, दो मोबाइल और 3 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपए आंकी गई है।

गांजा तस्करी के पीछे जुड़े लोगों की तलाश

मामले में तपकरा थाना पुलिस ने NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मुताबिक, सरगुजा रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर यह बड़ी बरामदगी की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें