Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप…
Action taken in 50 kg cannabis smuggling case(Image Source: Keertiman Media)
Action taken in 50 kg cannabis smuggling case(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट

Ganja Smuggling: महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 50 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर बिस्वामित्र साहू को ओडिशा के बलांगीर से गिरफ्तार किया है। 8 अगस्त को बसना के पलसापाली नाका पर क्रेटा कार से गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस सप्लायर तक पहुंची। मामले में एक आरोपी अभी फरार है।

ग
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 04:37 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 50 किलो गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बलांगीर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिस्वामित्र साहू (46) निवासी कमघाट, थाना कंटामाल, जिला बौद्ध, ओडिशा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी मनोज साहू अभी फरार है।

8 अगस्त को क्रेटा कार से मिला था 50 किलो गांजा

मामला 8 अगस्त 2026 का है। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली नाका पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक क्रेटा कार की तलाशी में 50 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। कार सवार आशीष सिंह (31) निवासी पंडरिया कला, जिला सीधी, मध्यप्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से गांजे के अलावा क्रेटा कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था।

पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आशीष सिंह ने बताया कि उसने गांजा ओडिशा के सोनपुर निवासी सप्लायर बिस्वामित्र साहू से लिया था। इसके बाद वह गांजा क्रेटा कार से भिलाई ले जा रहा था। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व डाटा एनालिसिस के जरिए मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश की।

बलांगीर में दबिश देकर किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को बिस्वामित्र साहू के ओडिशा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 को महासमुंद पुलिस ने बलांगीर स्थित उसके ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बिस्वामित्र साहू ने क्रेटा कार में 50 किलो गांजा लोड कर भेजने और वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने की बात स्वीकार की है।

असली नंबर CG 04 AQ 6466, लगी थी OD 03 P 7254 प्लेट

पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार का वास्तविक नंबर CG 04 AQ 6466 था। हालांकि, वाहन पर OD 03 P 7254 की नंबर प्लेट लगाई गई थी। थाना बसना पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना जारी है और फरार आरोपी मनोज साहू की तलाश की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें