Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायग…
Police officers destroying cannabis in Raigarh(Image Source: Keertiman Media)
Police officers destroying cannabis in Raigarh(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण

Ganja Destruction: रायगढ़ में NDPS एक्ट के 16 मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा, 3 गांजा पौधे और 637 नशीली दवाइयों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 2.08 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

य
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 06:00 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Destruction: रायगढ़ जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में NDPS एक्ट के मामलों में जब्त गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। पुलिस की कार्रवाई में 16 मामलों से जब्त 415.991 किलो गांजा, 3 गांजा पौधे और 637 नग प्रतिबंधित नशीली दवाइयां नष्ट की गईं। नष्ट किए गए मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति की निगरानी में की गई।
जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जब्त सामग्री को रायगढ़ के जामगांव स्थित MSP स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के प्लांट ले जाया गया, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे नष्ट किया गया।

भट्ठी में जलाया गया 415 किलो से ज्यादा गांजा

NDPS एक्ट के 16 मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा और 3 गांजा पौधों को MSP स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के जामगांव प्लांट की भट्ठी में डालकर नष्ट किया गया। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान जब्त प्रतिबंधित दवाइयों का भी नष्टीकरण किया गया। इनमें 108 नग प्रतिबंधित सिरप और 529 नग प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल शामिल थे। कुल 637 नग नशीली दवाइयों को प्लांट परिसर के पास बुलडोजर और रोड रोलर की मदद से कुचलने के बाद गड्ढे में दबाया गया।

पिछले साल भी 503 किलो से ज्यादा गांजा हुआ था नष्ट

रायगढ़ जिले में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई पहले भी की जा चुकी है। पिछले साल अलग-अलग थानों में दर्ज 25 NDPS मामलों में जब्त 503.531 किलो गांजा और 2 गांजा पौधों को MSP फैक्ट्री में नष्ट किया गया था। इस बार पुलिस ने 16 NDPS मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा, 3 पौधे और 637 नग प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का नष्टीकरण किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें